फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   when poonam pandey ko bulao became trends at social media

मैच IND vs SA का और 'पूनम पांडे को बुलाओ' होने लगा ट्रेंड

Mon, 23 Feb 2015 03:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Feb 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
when poonam pandey ko bulao became trends at social media

हॉट मॉडल पूनम पांडे चार साल पहले उस समय सुर्खियों में आई थी जब टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीतने की राह पर चल रही थी।

विज्ञापन


इस बोर्ल्ड मॉडल ने सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर भारतीय टीम के लिए शुभकामनाएं भेजती रही और उसने यहां तक कह दिया था कि टीम इंडिया की जीत पर वह पूरी तरह से न्यूड हो जाएगी। उसके इस बयान ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी।

और अब चार साल बाद एक बार फिर अचानक उस समय चर्चा में आ गई जब भारत रविवार को मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हावी था और जीत की ओर बढ़ रहा था। ऐसे में वह अचानक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी।
विज्ञापन


मैच के हीरो रहे शिखर धवन के शतक, अंजिक्य रहाणे की शानदार पारी और भारतीय गेंदबाजों का लाजवाब खेल भी पूनम पांडे के आगे फीका पड़ता दिखा। हर कोई पूनम पांडे को ट्विटर पर फॉलो करने लगा। पूनम कल के मैच में '#पूनम पांडे को बुलाओ' से ट्रेंड कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



धवन और रहाणे को भी पीछे छोड़ गई पूनम

when poonam pandey ko bulao became trends at social media

वर्ल्ड कप पाकिस्तान के बाद दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद अब लगने लगा है कि टीम इंडिया इस बार अपने खिताब को बचा पाने में कामयाब रहेगी। लगातार 2 जीत से टीम इंडिया दूसरे चरण में पहुंचने के करीब पहुंच गई है।

पूनम पांडे ने 4 साल पहले यह वादा किया था कि धोनी और उनकी उनकी टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर वह न्‍यूड हो जाएगी। टीम ने अपना वादा पूरा कर‌ दिया लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, हालांकि इसके बाद वह लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में जरूर बनी रही।

भारत जब दक्षिण अफ्रीका पर जीत की ओर जा रहा था तभी पूनम पांडे ने ट़्विट कर अपने प्रशंसकों से पूछा कि अगर टीम इंडिया इस बार भी टूर्नामेंट जीत जाती है तो उन्हें क्या करना चाहिए। उनके इस सवाल के बाद प्रशंसकों ने उन्हें इतने सुझाव दिए कि वह एकमद से ट्रेंड करने लगी।

इसके बाद #cwc15 #INDvSA #INDvsSA के अलावा #PoonamPandeyKoBulao भी ट्रेंड करने लगा।

2011 में पूनम पांडे ने दावा किया था कि उन्हीं की शुभकामनाओं की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। क्या धोनी की टीम अपना खिताब बचाने के लिए एक बार फिर पूनम की शुभकामनाएं लेना चाहेगी।













विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed