सचिन रमेश तेंदुलकर (Sachin Ramesh Tendulkar) का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ| इनको क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिना जाता हैं। भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सचिन सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् 2008 में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।
सन् 1989 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 15000 से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी 18000 से अधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। वह 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया।
वह स्टैंड में आचरेकर सर को देखकर बेहद खुश होते थे। वह हमेशा उनके स्कूटर के पीछे बैठकर जाते थे और एक दिन में दो मैच खेलते थे। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये 14 वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई।
Full name - सचिन रमेश तेंदुलकर Born - 24 अप्रैल 1973 Gender - Male Occupation - क्रिकेटर Nationality - Indian Nick Name - मास्टर ब्लास्टर Height - 5 फीट 5 इंच Role - बल्लेबाज Batting style - दाएं हाथ के बल्लेबाज Bowling style - दायें हाथ लेग स्पिन ODI debut - 18 दिसम्बर 1989 बनाम पाकिस्तान T20I debut - हरारे में जिम्बाब्वे बनाम भारत, 12 जून, 2010 Test debut - 15 नवंम्बर 1989 बनाम पाकिस्तान
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।