सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Dancing Robot Chaos in California Restaurant Sparks Safety Concerns Over AI in Public Spaces

Humanoid: कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट में बेकाबू हुआ 'डांसिंग रोबोट', तोड़े बर्तन; सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 20 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Dancing Robot Out Of Control Video: पहले रोबोट्स के इस्तेमाल की बात सिर्फ जंग की मैदानों में होती थी लेकिन अब ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़-बड़े रेस्टोरेंट्स ने भी इनका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। रेस्टोरेंट इनका इस्तेमाल खाना पहुंचाने और मनोरंजन के लिए करते हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेस्टोरेंट ने एक ह्यूमनाइड रखा था। ग्राहकों का मनोरंजन करने वाला एक 'डांसिंग रोबोट' अचानक बेकाबू हो गया और प्लेटें तोड़ने लगा। गनीमत रही कि किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा...लेकिन वहां कई गर्म खाने-पीने के सामान रखे थे जिससे लोगों को गंभीर खतरे हो सकते थे। अब इस रोबोट की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और लोग इनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Dancing Robot Chaos in California Restaurant Sparks Safety Concerns Over AI in Public Spaces
ह्यूमनाइड रोबोट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

जब भी हम नई तकनीक या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के खतरों के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में अक्सर हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्मों के सीन आ जाते हैं। हम सोचते हैं कि कैसे सेना एआई का इस्तेमाल कर सकती है या बिना इंसानी दखल के कोई हथियार कैसे चल सकता है। लेकिन हम इन बड़ी-बड़ी आपदाओं के बारे में इतना ज्यादा सोच रहे हैं कि हमारे जो खतरे हमारे आस-पास हैं उन पर हमारा ध्यान ही नहीं गया। हम यहां बात कर रहे हैं डांसिंग रोबोट्स की जो हमारे आस-पास मंडाराते हैं लेकिन हमें एहसास नहीं होता कि ये कितने खतरनाक हो! ऐसा ही कुछ हुआ कैलिफोर्निया के एक रेस्टोरेंट में जहां डांसिंग रोबोट बेकाबू हो गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Trending Videos

जब रोबोट ने किया 'डरावना' डांस

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में 'हैडिलाओ' नाम के एक हॉट पॉट रेस्टोरेंट में एक ऐसा ही मामला सामने आया। चीनी सोशल मीडिया एप Xiaohongshu पर वायरल हुए एक वीडियो के मुताबिक, ग्राहकों का मनोरंजन करने वाला एक रोबोट कुछ ज्यादा ही जोश में आ गया। वह एक टेबल के बहुत करीब चला गया और नाचते-नाचते प्लेटें, बर्तन और चॉपस्टिक्स तोड़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के छूटे पसीने

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के कम से कम तीन कर्मचारी इस बेकाबू रोबोट को रोकने की जद्दोजहद कर रहे हैं। रोबोट हवा में अपने हाथ-पैर मार रहा था। एक कर्मचारी अपने फोन में कुछ कर रही थी, शायद वह एप के जरिए रोबोट को बंद करने की कोशिश कर रही हो।


माना जा रहा है कि यह AgiBot X2 नाम का रोबोट है। इसे इसी साल जनवरी में बड़े टेक इवेंट CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) में दिखाया गया था। हो सकता है कि इस रोबोट में इसे तुरंत बंद करने के लिए कोई 'किल स्विच' हो, लेकिन शायद वहां मौजूद कर्मचारियों को इसे इस्तेमाल करना नहीं आता था।

टल गया एक बड़ा हादसा

अगर आप 'हॉट पॉट' डिश के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि इसमें टेबल पर ही उबलता हुआ गर्म सूप रखा होता है। सोचिए, अगर यह रोबोट उस खौलते हुए सूप को किसी ग्राहक पर गिरा देता तो यह सिर्फ खाने का नुकसान नहीं होता, बल्कि लोग गंभीर रूप से जल सकते थे। इसके अलावा, रोबोट के लोहे के हाथ लगने से भी किसी को गहरी चोट आ सकती थी।

कंपनी ने क्या कहा?

रेस्टोरेंट चेन हैडिलाओ ने एक बयान में इस घटना की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि रोबोट खराब हो गया था या आउट ऑफ कंट्रोल था।

कंपनी ने कहा, "एक ग्राहक ने रोबोट को अपनी टेबल के करीब बुला लिया था, जो कि उसकी डांस करने की तय जगह नहीं थी। जगह कम होने की वजह से डांस करते समय उसके हाथ बर्तनों से टकरा गए।" रोबोट बनाने वाली कंपनी AgiBot ने फिलहाल इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

क्या बिना हाथ-पैर वाले रोबोट ज्यादा सुरक्षित हैं?

फूड इंडस्ट्री में रोबोट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कई स्टार्टअप्स पूरी तरह से ऑटोमेटिक किचन बनाने पर काम कर रहे हैं। वहीं, 'पुडु रोबोटिक्स' का बेलाबॉट काफी लोकप्रिय हो रहा है। ये एक बिल्ली जैसा दिखने वाला क्यूट रोबोट है जो ग्राहकों को उनकी सीट तक ले जाने और खाना परोसने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed