FIFA 2026: मैच से पहले चार्ज होगी फुटबॉल! जानिए पाकिस्तान में बनी इस 'स्मार्ट बॉल' में कौन सा AI लगा है?
FIFA World Cup 2026 AI Football: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है, लेकिन इस बार खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा उस खास फुटबॉल की हो रही है जिससे पूरे टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। Adidas के जरिए तैयार की गई इस आधिकारिक मैच बॉल का नाम Trionda है और यह सिर्फ एक फुटबॉल नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेंसर तकनीक से लैस एक स्मार्ट डिवाइस है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी हफ्ते 11 जून से दुनिया के 48 देश चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर इस महाकुंभ को होस्ट कर रहे हैं।
लेकिन, इस बार टेक की दुनिया में खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा उस फुटबॉल की हो रही है, जिससे ये मैच खेले जाएंगे। Adidas के जरिए बनाई गई इस एडवांस फुटबॉल का नाम Trionda (ट्रियोंडा) है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों यह बॉल एक स्मार्ट गैजेट की तरह काम करती है।
चलता-फिरता कंप्यूटर है Trionda
यह कोई आम फुटबॉल नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक सेंसर तकनीक का एक बेहतरीन नमूना है। इस बॉल के अंदर एक 14 ग्राम का खास सेंसर लगाया गया है। यह सेंसर इतना पावरफुल है कि सिर्फ 1 सेकंड के अंदर 500 अलग-अलग तरह का डेटा कलेक्ट कर सकता है। मैच से पहले बिल्कुल आपके स्मार्टफोन की तरह इस फुटबॉल को भी चार्जिंग पर लगाना पड़ता है!
मैदान पर क्या-क्या कमाल करेगी यह स्मार्ट बॉल?
स्टेडियम में लगे कई सेंसर्स के साथ मिलकर यह बॉल रियल-टाइम में डेटा भेजेगी। इसके मुख्य टेक फीचर्स कुछ इस तरह हैं:
- ऑटोमैटिक अलर्ट: अगर कोई खिलाड़ी ऑफ-साइड होता है, तो यह बॉल खुद रेफरी को अलर्ट कर देगी।
- सटीक ट्रैकिंग: खिलाड़ियों की हर मूवमेंट और बॉल पर उनके टच का बिल्कुल सटीक पता चलेगा।
- नो चीटिंग: इसके स्मार्ट सेंसर्स की मदद से रेफरी को गोल-लाइन जजमेंट और हैंडबॉल का पता लगाने में बहुत आसानी होगी।
- फैंस के लिए मजेदार डेटा: दर्शकों को टीवी स्क्रीन पर लाइव दिखेगा कि किसी खिलाड़ी ने कितनी जोर से किक मारी है और हवा में बॉल कितनी स्पिन हुई।
- 3D एनालिसिस: मैच के बाद इस बॉल के डेटा से खिलाड़ियों को उनके गेमप्ले का 3D मॉडल भी मिलेगा, जिससे वो अपनी कमियां सुधार सकेंगे।
क्या है Trionda का मतलब?
Trionda का अर्थ है थ्री वेव्स। यह नाम वर्ल्ड कप को होस्ट करने वाले तीन देशों को दर्शाता है। इस बॉल के डिजाइन में भी इन देशों की झलक मिलती है:
- कनाडा: लाल रंग की मैपल लीफ
- मेक्सिको: हरे रंग का ईगल
- अमेरिका: झंडे में दिखने वाले नीले सितारे
पाकिस्तान में बनी है दुनिया की सबसे एडवांस फुटबॉल
भले ही फुटबॉल की दुनिया में पाकिस्तान की अपनी टीम 202वें नंबर पर हो, लेकिन दुनिया की सबसे एडवांस फुटबॉल बनाने में उसका कोई मुकाबला नहीं है। दुनिया भर में खेली जाने वाली 70% फुटबॉल का उत्पादन पाकिस्तान के सियालकोट शहर में होता है। यह शहर हर साल लगभग 4 करोड़ फुटबॉल बनाता है। FIFA World Cup 2026 की जान, यह एआई-पावर्ड Trionda फुटबॉल भी पाकिस्तान के इसी शहर से बनकर मैदान तक पहुंची है।