सब्सक्राइब करें

Apple WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri तक, टिम कुक के आखिरी इवेंट में क्या रहा खास?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 09 Jun 2026 12:44 AM IST
सार

Apple WWDC 2026: एपल ने अपने सालाना इवेंट WWDC 2026 में कई बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स और AI आधारित फीचर्स की घोषणा की। इसमें सबसे खास रहा iOS 27, साथ ही AI फीचर्स और बिल्कुल नए अवतार में Siri को भी लॉन्च किया गया। इस इवेंट में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते खास डिजिटल सेफ्टी चाइल्ड अकाउंट भी पेश किया। बतौर सीईओ ये टिम कुक का यह आखिरी इवेंट रहा। आइए जानते हैं इस इवेंट की 5 बड़ी हाइलाइट्स।

विज्ञापन
WWDC 2026 Highlights: Apple Launches iOS 27, macOS 27 and AI-Powered Siri
Apple WWDC Event 2026 - फोटो : Apple

एपल (Apple) ने अपने सबसे बड़े सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 में कई शानदार एलान किए हैं। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे इस इवेंट की शुरुआत कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने की। इस साल एपल का पूरा फोकस हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर इनोवेशन, बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स पर रहा। इवेंट में iOS 27, macOS 27, watchOS 27 के साथ-साथ बिलकुल नए अवतार में सिरी को पेश किया गया। आइए एपल के इस इवेंट की में हुई 5 सबसे बड़ी घोषणाओं पर नजर डालते हैं:

WWDC 2026 Highlights: Apple Launches iOS 27, macOS 27 and AI-Powered Siri
Apple WWDC Event 2026 - फोटो : Apple

iOS 27 की धांसू एंट्री

एपल ने आईफोन यूजर्स के एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने के लिए नया iOS 27 लॉन्च कर दिया है। इसमें लिक्विड ग्लास डिजाइन को और भी बेहतर बनाया गया है।

  • क्या है फायदा: अब आपके iPhone और iPad में एप्स पहले के मुकाबले 30% ज्यादा तेजी से खुलेंगे।
  • किन आईफोन को मिलेगा अपडेट: iOS 27 का सपोर्ट iPhone 11 और इसके बाद लॉन्च हुए सभी आईफोन मॉडल्स में मिलेगा।
Trending Videos
WWDC 2026 Highlights: Apple Launches iOS 27, macOS 27 and AI-Powered Siri
Apple WWDC Event 2026 - फोटो : Apple

macOS 27 अब होगा 'Golden Gate'

मैक यूजर्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम Golden Gate पेश किया गया है। यूजर्स और डेवलपर्स के फीडबैक के आधार पर इसे पहले से ज्यादा फास्ट, स्मूथ और अट्रैक्टिव बनाया गया है। इसमें नया लिक्विड ग्लास स्लाइडर जोड़ा गया है। macOS में अब विंडोज जैसा टाइटल बार दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर सभी एप्स पहले से ज्यादा व्यवस्थित और एक जैसे नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
WWDC 2026 Highlights: Apple Launches iOS 27, macOS 27 and AI-Powered Siri
Apple WWDC Event 2026 - फोटो : Apple

बच्चों की सुरक्षा के लिए खास 'Child Accounts'

एपल ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया चाइल्ड अकाउंट फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर सिस्टम में बच्चों की उम्र के हिसाब से कड़े सुरक्षा पैरामीटर्स सेट कर देता है और एडल्ट वेबसाइट्स को अपने आप ब्लॉक कर देता है। इससे माता-पिता को दमदार पेरेंटल कंट्रोल्स मिलते हैं। जिससे वे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर आसानी से नजर रख सकेंगे। एपल का मानना है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिवाइस का एक्सेस लिमिटेड ही होना चाहिए।

विज्ञापन
WWDC 2026 Highlights: Apple Launches iOS 27, macOS 27 and AI-Powered Siri
Apple WWDC Event 2026 - फोटो : Apple

पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्राकृतिक हुआ सिरी

एपल का जाना-माना वर्चुअल असिस्टेंट सिरी अब पूरी तरह से बदल गया है। कंपनी ने इसका नया एडवांस्ड एडिशन लॉन्च किया है। नया सिरी पहले से कहीं ज्यादा कन्वर्सेशनल हो गया है। यानी अब आप इसके साथ इंसानों की तरह बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से बातचीत कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इससे लगातार सवाल-जवाब कर सकेंगे। इसे और बेहतर बनाने के लिए एपल ने एक नया डेडिकेटेड सिरी एप भी पेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed