AC (एयर कंडीशनर) चलाना तो हम सभी जानते हैं, रिमोट का बटन दबाया, या फिर स्मार्ट स्पीकर (जैसे अलेक्सा) को कमांड दिया और ठंडी हवा शुरू। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपना AC बंद कैसे करते हैं?
ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती: AC बंद करने का सही तरीका जान लीजिए, वरना खराब हो सकता है महंगा कंप्रेसर!
How To Properly Turn Off Your AC: गर्मियों में AC हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है। लेकिन ठंडी हवा का मजा वर्षों तक लेने के लिए सिर्फ उसे सही से चलाना ही नहीं, बल्कि सही तरीके से बंद करना भी जरूरी है। ज्यादातर लोग AC बंद करते समय एक ऐसी गलती कर बैठते हैं जो लंबे समय में मशीन को नुकसान पहुंचा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीधे मेन स्विच (MCB) से AC बंद करना क्यों है गलत?
जब आप AC को सीधे मेन स्विच या MCB से बंद करते हैं, तो मशीन की पावर सप्लाई अचानक कट जाती है। इससे AC का फैन और कंप्रेसर एक झटके में बंद हो जाते हैं, जो मशीन के लिए बहुत नुकसानदायक है।
इसे ऐसे समझें: जब आप AC ऑन करते हैं, तो पहले फैन चालू होता है और कुछ सेकंड बाद कंप्रेसर ऑन होता है। सिस्टमैटिक तरीके से बंद होने के लिए भी यही प्रोसेस उल्टा होना चाहिए। बार-बार झटके से AC बंद करने पर कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, और एक दिन ऐसा आ सकता है कि आपका कंप्रेसर पूरी तरह काम करना बंद कर दे।
AC बंद करने का सही तरीका
AC बंद करने के लिए हमेशा रिमोट का ही इस्तेमाल करें।
प्रोसेस: जब आप रिमोट से AC बंद करते हैं, तो मशीन एक प्रोसेस फॉलो करती है। सबसे पहले फैन बंद होता है, फिर AC के फ्लैप बंद होते हैं, और आखिर में कंप्रेसर आराम से शट डाउन हो जाता है।
फायदा: इससे मशीन के किसी भी पार्ट पर अचानक लोड नहीं पड़ता और AC की लाइफ बढ़ती है।
जरूरी टिप: अगर आप लंबे समय के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं, तो पहले AC को रिमोट से बंद करें। जब वह पूरी तरह शांत हो जाए, तब दीवार का स्विच ऑफ करें और प्लग निकाल दें।
रिमोट की देखभाल
गर्मी का सीजन खत्म होने के बाद जब महीनों तक AC का इस्तेमाल नहीं होना हो, तो रिमोट से बैटरी निकालकर रख दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो लंबे समय तक पड़े रहने से बैटरी का एसिड लीक हो सकता है। इससे आपका रिमोट हमेशा के लिए खराब हो सकता है।
नया AC ले रहे हैं? इन्वर्टर vs नॉन-इन्वर्टर AC
अगर आप नया AC खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इन दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है:
1. नॉन-इन्वर्टर AC
इनका कंप्रेसर एक तय स्पीड पर चलता है। जब कमरा ठंडा हो जाता है, तो कंप्रेसर बंद हो जाता है और जब गर्मी बढ़ती है, तो वह फिर से चालू होता है। बार-बार ऑन-ऑफ होने की वजह से ये AC बहुत ज्यादा बिजली की खपत करते हैं।
2. इन्वर्टर AC
इनवर्टर AC में कंप्रेसर लगातार चलता रहता है, लेकिन कमरे के तापमान के हिसाब से वह अपनी स्पीड खुद कम या ज्यादा कर लेता है। यह पूरी तरह बंद नहीं होता।
कार के उदाहरण से समझें:
- जब आप कार को भीड़-भाड़ में बार-बार फर्स्ट गियर में रोकते और चलाते हैं, तो पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है। यह नॉन-इन्वर्टर AC की तरह है।
- वहीं, जब आप कार को हाईवे पर टॉप गियर में एक तय स्पीड (80-100 km/h) पर चलाते हैं, तो कार बेहतरीन माइलेज देती है।
- इन्वर्टर AC इसी हाईवे वाली कार की तरह काम करता है। यह कमरे को जल्दी ठंडा करता है और तापमान बनाए रखने के लिए स्मूथ स्पीड पर चलता रहता है, जिससे आपके बिजली के बिल में भारी बचत होती है।