सब्सक्राइब करें

OnePlus का नया धमाका: 10000mAh बैटरी और धांसू प्रोसेसर के साथ आ सकता है Ace 7, भारत में इस नाम से होगी एंट्री!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 11:28 PM IST
सार

OnePlus Ace 7: वनप्लस जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 7 लॉन्च करने की तैयारी में है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी, बिल्कुल नया Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर और 240Hz रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले मिल सकती है। चर्चा है कि यही धांसू स्मार्टफोन भारत में OnePlus 16R के नाम से दस्तक देगा।

विज्ञापन
OnePlus Ace 7 Leaked Ahead of Launch; Could Arrive as OnePlus 16R in India
OnePlus Ace 7 Leaks - फोटो : OnePlus

वनप्लस ने कुछ समय पहले ही चीन में अपनी OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया था। अब कंपनी इसके अगले और अपग्रेडेड मॉडल OnePlus Ace 7 को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि ये फोन आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि इस फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस फोन में हमें क्या-कुछ खास देखने को मिल सकता है?

OnePlus Ace 7 Leaked Ahead of Launch; Could Arrive as OnePlus 16R in India
OnePlus Ace 7 - फोटो : OnePlus

OnePlus Ace 7 के संभावित फीचर्स 

  • सुपरफास्ट प्रोसेसर: इस फोन में बिल्कुल नया Qualcomm Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट अभी मार्केट में नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह गेमिंग और हैवी एप्स को बिना किसी रुकावट के मक्खन की तरह चलाएगा। साथ ही, फोन में 16GB तक की रैम मिलने की उम्मीद है।
  • बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग: यह वनप्लस का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 9,000mAh से लेकर 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W की फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • स्मूद और शानदार डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच की फ्लैट LTPS OLED स्क्रीन (1.5K रेजोल्यूशन) मिल सकती है। गेमिंग और स्क्रॉलिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें 185Hz या 240Hz का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ दो कैमरे का सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस होने की उम्मीद है।
Trending Videos
OnePlus Ace 7 Leaked Ahead of Launch; Could Arrive as OnePlus 16R in India
OnePlus Ace 7 - फोटो : OnePlus

भारत में OnePlus 16R के नाम से हो सकता है लॉन्च

टेक जगत में यह चर्चा जोरों पर है कि चीन में लॉन्च होने वाला OnePlus Ace 7 ही भारत में OnePlus 16R के नाम से लाया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि जो भी शानदार फीचर्स ACE 7 में होंगे, वही सब भारतीय ग्राहकों को वनप्लस 16R में मिलेंगे। माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगस्त या सितंबर के महीने में बाजार में उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Ace 7 Leaked Ahead of Launch; Could Arrive as OnePlus 16R in India
OnePlus Ace 7 - फोटो : OnePlus

एक नजर पिछले मॉडल OnePlus Ace 6 के फीचर्स पर

संदर्भ के लिए, बता दें कि अक्तूबर में चीन में लॉन्च हुए वनप्लस ऐस 6 में ये खूबियां थीं:

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite चिपसेट
  • रैम और स्टोरेज: 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज
  • बैटरी: 7,800mAh की बैटरी के साथ 120W की सुपरफास्ट चार्जिंग
  • कैमरा: 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड (रियर) और 16MP (सेल्फी)
  • डिस्प्ले: 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले (165Hz रिफ्रेश रेट)

(नोट: OnePlus Ace 7 और 16R की ये सभी जानकारियां अभी लीक्स पर आधारित हैं, कंपनी ने अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed