सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Apple’s Foldable iPhone Price Leak: Could Cost Up to ₹2.7 Lakh

Apple Foldable iPhone: लीक हुई बहुप्रतीक्षित आईफोन फोल्ड की संभावित कीमत, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 13 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple Foldable iPhone: एपल के फोल्डेबल आईफोन की अफवाहें काफी दिनों से सुनाई दे रही हैं लेकिन अभी कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए चीन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo अच्छी खबर लाया है....Weibo ने ये बता दिया है कि संभावित आईफोन फोल्ड की कीमत क्या हो सकती है और इसमें क्या कुछ स्पेशिफिकेशंस देखने को मिलेंगे।

Apple’s Foldable iPhone Price Leak: Could Cost Up to ₹2.7 Lakh
एपल फोल्डेबल आईफोन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट है। हाल ही में एक नई लीक सामने आई है, जिसमें इस बहुप्रतीक्षित फोन की संभावित कीमत और फीचर्स का खुलासा हुआ है। अगर ये अफवाहें सच साबित होती हैं तो एपल का यह फोल्डेबल फोन कई यूजर्स के बजट से काफी बाहर हो सकता है। आइए समझते हैं कि इस फोन में क्या खास हो सकता है और इसके लिए आपको कितनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

Trending Videos

कितनी हो सकती है कीमत?

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर आई एक लीक के मुताबिक, एपल का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। कीमतों का संभावित अनुमान कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टोरेज वेरिएंट लीक हुई कीमत (चीनी युआन) संभावित अमेरिकी कीमत ($) संभावित भारतीय कीमत (रुपये में)
256 GB 15,999 RMB $1,999 करीब 2.15 लाख रुपये
512 GB 17,999 RMB $2,199 करीब 2.42 लाख रुपये
1 TB 19,999 RMB $2,399 करीब 2.69 लाख रुपये



नोट: एपल कभी भी सीधे तौर पर करेंसी (मुद्रा) को कन्वर्ट करके कीमतें तय नहीं करता है। भारतीय बाजार में टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी के कारण असली कीमत लॉन्च के वक्त ही साफ हो पाएगी।

क्या खास होगा आईफोन फोल्ड में? (संभावित फीचर्स)

लीक्स की मानें तो, एपल का यह फोल्डेबल फोन हार्डवेयर के मामले में काफी एडवांस होने वाला है। बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ के लिए इसमें 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 चिपसेट देखने को मिल सकता है। अगर डिस्प्ले की बात करें, तो फोन को अनफोल्ड करने पर आपको 7.8-इंच की एक बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जबकि बाहर की तरफ 5.3 या 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ 48MP सेंसर वाला ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस फोन का यूजर इंटरफेस (UI) काफी हद तक आईपैड जैसा फील देगा, जिससे यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर एक साथ दो एप्स आसानी से चला सकेंगे। हालांकि, यह मल्टीटास्किंग फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में पहले से मौजूद है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए एक साथ स्क्रीन पर दो एप्स इस्तेमाल करने का यह अनुभव बिल्कुल नया होगा।

किनसे होगी टक्कर?

अगर यह फोन इसी प्राइस रेंज में लॉन्च होता है, तो बाजार में इसका सीधा मुकाबला अन्य प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा। कड़ी टक्कर देने के लिए मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 मौजूद है, जिसकी संभावित कीमत लगभग $1,999 है। इसके अलावा, इसकी सीधी भिड़ंत गूगल पिक्सेल 10 प्रो फोल्ड से भी होगी, जो लगभग $1,799 की शुरुआती कीमत के साथ आता है। ऐसे में एपल का यह नया डिवाइस इन दोनों फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन्स को सीधी चुनौती देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed