सब्सक्राइब करें

BSNL, VI, AIRTEL AND JIO: एक महीने की वैधता वाले सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान की लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 02 Jul 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: Best Prepaid Mobile Plans With 1 Month Validity List In Hindi
Jio Airtel Vi and BSNL Monthly plan - फोटो : amarujala

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश के बाद अब सभी कंपनियों ने मासिक वैधता वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। दरअसल पिछले कई सालों से ग्राहकों से एक महीने के अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे थे और 28 दिनों की वैधता वाले प्लान दिए जा रहे थे। ऐसे में ग्राकों के लिए एक साल में 13 महीने रिचार्ज कराने पड़ते थे। अब जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल सभी कंपनियों के पास 30 दिन और 31 दिन की वैधता वाले प्री-पेड हो चुके हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: Best Prepaid Mobile Plans With 1 Month Validity List In Hindi
vi - फोटो : vi

Vi के 31 दिन वाले प्लान

इनमें से 98 रुपये वाले प्लान के साथ 15 दिनों की वैधता मिल रही है, जबकि 195 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की और 319 रुपये वाले प्लान के साथ भी 31 दिनों की वैधता मिल रही है। फायदों की बात करें तो 98 रुपये वाले प्लान में 200 एमबी डाटा मिलता है और साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि इस प्लान में मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: Best Prepaid Mobile Plans With 1 Month Validity List In Hindi
vi - फोटो : istock

Vi के 195 रुपये वाले प्लान के फायदे

इस प्लान में कुल 300 SMS मिलेंगे और हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी। 319 रुपये वाले प्लान में हर रोज 100 SMS के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान के साथ वोडाफोन आइडिया के सभी एप्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही बिंज ऑल नाइट के भी फायदे मिलेंगे। इस प्लान के साथ 2 जीबी तक डाटा बैकअप की भी सुविधा है।

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: Best Prepaid Mobile Plans With 1 Month Validity List In Hindi
Jio - फोटो : jio.com

जियो का 181 रुपये वाला प्लान

जियो के पास एक 181 रुपये का प्लान है जिसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान आपको वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत होती है। इस प्लान में आपको 30 जीबी डाटा मिलेगा और रोज डाटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी यानी आप चाहें तो एक दिन में 30 जीबी डाटा खत्म कर दें या फिर हर दिन 1 जीबी डाटा खत्म करें। इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: Best Prepaid Mobile Plans With 1 Month Validity List In Hindi
Jio 259 plan - फोटो : amarujala

जियो का 259 रुपये वाला प्लान

जियो के इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed