{"_id":"5ef220398ebc3e43024fd90d","slug":"japana-made-fastest-supercomputer-in-the-world-called-fugaku","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ने बनाया दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर, अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
जापान ने बनाया दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर, अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे
Tue, 23 Jun 2020 09:01 PM IST
प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Supercomputer Fugaku
- फोटो : riken
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर तैयार कर लिया है। इस सुपरकंप्यूटर का नाम Fugaku है जिसमें 48 कोर A64FX चिप लगा है। साथ ही यह दुनिया का पहला सुपरकंप्यूटर है जिसमें ARM प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसे टॉप500 की लिस्ट में जगह मिली है।
विज्ञापन
Fugaku ने 415.5 पेटाफ्लॉप्स का परिणाम दिया है जो कि आईबीएम के समिट (Summit) सुपरकंप्यूटर के मुकाबले 2.8 गुणा ज्यादा है। बता दें कि आईबीएम समित दुनिया का दूसरा सबसे सुपरकंप्यूटर है। Fugaku ने कई टेस्ट भी टॉप रैंकिंग हासिल की है जिसमें ग्राफ 500, HPL-AI और HPCG टेस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर सुपरकंप्यूटर की लिस्ट में अमेरिका और चीन का ही दबदबा रहता है लेकिन इस बार जापान ने बाजी मार ली है। पिछले नौ सालों में Fugaku जापान का पहला सुपरकंप्यूटर है जिसे Top500 में पहली जगह मिली है।
विज्ञापन
इस लिस्ट में 226 चाइनीज सुपरकंप्यूटर, 114 अमेरिकी और 30 जापान के हैं। बता दें कि टॉप 500 एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है प्रत्येक छह महीने में सुपरकंप्यूटर्स की रैकिंग जारी करती है। Fugaku अगले साल से काम शुरू करेगा। कहा जा रहा है इसका इस्तेमाल कोरोना को लेकर होने वाले रिसर्च में भी होगा।