फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Microsoft building AI based supercomputer with OpenAI will train chatbots like ChatGPT

Microsoft ने OpenAI के साथ मिलकर बनाया एआई आधारित सुपरकंप्यूटर, ChatGPT जैसे चैटबॉट को देगा ट्रेनिंग

Wed, 15 Mar 2023 08:32 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 15 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

Microsoft का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सुपर कंप्यूटर (AI supercomputer) को बनाने के लिए Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर कई हजार Nvidia A100 ग्राफिक्स चिपसेट को एक साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Microsoft building AI based supercomputer with OpenAI will train chatbots like ChatGPT
माइक्रोसॉफ्ट AI सुपरकंप्यूटर - फोटो : iStock

विस्तार

एआई चैटबॉट ChatGPT की सफलता के बाद टेक कंपनियों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की जंग तेज हो गई है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने एआई आधारित सर्च इंजन बिंग पेश किया था अब कंपनी ने नए एआई आधारित सुपर कंप्यूटर बनाया है। इस सुपर कंप्यूटर को चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के साथ मिलकर बनाया गया है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने चार पहले ओपनएआई में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। 

विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट एआई पर लगा रही बड़ा दांव

माइक्रोसॉफ्ट, गूगल को टक्कर देने के लिए काफी पहले से एआई पर बड़ा दांव लगा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने 2019 में ओपनएआई में 1 बिलियन डॉलर ( यानी लगभग 8 हजार करोड़ रुपये) का निवेश किया है। नए सुपर कंप्यूटर को भी ओपनएआई की मदद से ही बनाया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई एक और मॉडर्न सुपर कंप्यूटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे पावरफुल क्लाउड सेटअप से लैस किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस सुपर कंप्यूटर की मदद से चैटजीपीटी जैसे लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल को बेहतर बनाने में काफी मदद मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सुपर कंप्यूटर की खासियत?

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सुपर कंप्यूटर को बनाने के लिए Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर कई हजार Nvidia A100 ग्राफिक्स चिपसेट को एक साथ जोड़ा गया है। इसकी मदद से ओपनएआई को तेजी से शक्तिशाली मॉडल को प्रशिक्षित किया जा सकेगा वहीं इसके चैटजीपीटी और बिंग जैसे टूल की एआई क्षमताओं को अनलॉक करने में भी मदद मिलेगी। यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सुपर कंप्यूटर की मदद से एआई मॉडल और टूल को और तेजी से विकसित किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

AI चैटबॉट को ट्रेंड करना होगा आसान

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि AI चैटबॉट जैसे बड़े मॉडलों को ट्रेंड करने के लिए कोई मजबूत सपोर्ट की आवश्यकता थी, जो न केवल सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को संभाल सके बल्कि इसे लंबे समय तक मजबूती से चलाने में भी सक्षम हो। इसलिए नए सुपर कंप्यूटर को बनाया गया है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने तीन साल पहले ही बिल्ड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान सुपर कंप्यूटर को डेवलप करने के बारे में जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed