Nothing Phone (4a) vs (4a) Pro: डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरे तक; जानें कौन-सा मॉडल है आपके लिए बेहतर
Nothing Phone 4(a) vs 4(a) Pro: भारत में नथिंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स फोन (4a) और फोन (4a) Pro को लॉन्च कर दिया है। बेस मॉडल जहां अपने पुराने पारदर्शी डिजाइन और कम कीमत से ग्राहकों को लुभा रहा है वहीं प्रो मॉडल में नया मेटल डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा दिया गया है।
विस्तार
भारत में 5 मार्च 2026 को नथिंग ने अपने दो नए और दमदार स्मार्टफोन नथिंग फोन (4a) और नथिंग फोन (4a) प्रो लॉन्च कर दिए हैं। यूं तो दोनों फोन एक ही सीरीज का हिस्सा हैं लेकिन डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर के मामले में इनमें बड़ा अंतर है। अगर आप भी इन दोनों में से कोई एक फोन खरीदने का मन बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं तो आइए समझते हैं कि आपके लिए कौन-सा फोन सही रहेगा।
| फीचर्स | नथिंग फोन (4a) | नथिंग फोन (4a) प्रो |
| डिस्प्ले | 6.78-इंच स्नैपड्रैगन (120Hz) | 6.83-इंच स्नैपड्रैगन (144Hz) |
| प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 | स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 |
| जूम सपोर्ट | 70x डिजिटल जूम | 140x डिजिटल जूम |
| बैटरी | 5400mAh (50W चार्जिंग) | 5400mAh (50W चार्जिंग) |
| शुरुआती कीमत | ₹31,999 | ₹39,999 |
1. डिजाइन: ट्रांसपेरेंट या प्रीमियम मेटल?
नथिंग फोन (4a): इसमें कंपनी की पहचान बन चुका ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) बैक डिजाइन दिया गया है। इसमें फोन के अंदर के कंपोनेंट्स की हल्की झलक दिखाई देती है।
नथिंग फोन (4a) प्रो: इस बार प्रो मॉडल के साथ कंपनी ने कुछ नया किया है। इसमें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन और फ्लैट सरफेस है। सिर्फ 7.95mm की मोटाई के साथ यह फोन हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम महसूस होता है।
2. Glyph लाइटिंग: किसमें है ज्यादा चमक?
नथिंग फोन (4a): इसमें बेसिक Glyph Bar सिस्टम मिलता है जो कॉल और नोटिफिकेशन आने पर लाइट के पैटर्न दिखाता है।
नथिंग फोन (4a) प्रो: इसमें एडवांस Glyph Matrix सिस्टम दिया गया है। यह फोन के पीछे ज्यादा बड़ा हिस्सा कवर करता है और इसके नोटिफिकेशन पैटर्न कहीं ज्यादा ब्राइट और एडवांस हैं।
3. कैमरा: फोटोग्राफी का असली बॉस कौन?
नथिंग फोन (4a) प्रो: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेहतर है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT700C मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम) है। यह फोन 140x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
नथिंग फोन (4a): इसमें भी 50MP का प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस है, लेकिन यह सिर्फ 70x डिजिटल जूम तक ही सीमित है। इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा प्रो मॉडल के मुकाबले थोड़ा साधारण है।
4. डिस्प्ले: स्क्रीन और रिफ्रेश रेट
नथिंग फोन (4a) प्रो: इसमें थोड़ी बड़ी 6.83-इंच की एमोलेड डिस्प्ले (1.5K रेजॉल्यूशन) दी गई है। स्मूथनेस के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और धूप में भी स्क्रीन साफ देखने के लिए 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
नथिंग फोन (4a): इसमें 6.78-इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
5. परफॉर्मेंस: स्पीड और पावर
गेमिंग और हैवी एप्स चलाने के मामले में प्रो मॉडल एक कदम आगे है। नथिंग फोन (4a) प्रो में ज्यादा ताकतवर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। नथिंग फोन (4a) में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिलता है जो रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन है।
6. बैटरी और सॉफ्टवेयर
दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही मामलों में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही फोन्स में आपको 5400mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 50W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों एंड्रॉयड 16 पर आधारित नए नथिंग ओएस 4.1 पर चलते हैं।
आपके लिए कौन-सा है बेस्ट?
आपको नथिंग फोन (4a) प्रो लेना चाहिए अगर: आप एक प्रीमियम दिखने वाला फोन चाहते हैं और बेहतरीन कैमरा (140x जूम), अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले (144Hz) और गेमिंग के लिए तगड़ा प्रोसेसर आपकी पहली पसंद है।
आपको नथिंग फोन (4a) (₹31,999) लेना चाहिए अगर: आप कम कीमत में नथिंग का आइकॉनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन, बढ़िया बैटरी लाइफ और अच्छा-खासा डेली परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह एक परफेक्ट वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X