Redmi A7 Pro 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी और शानदार फीचर्स, जानें सेल में कितनी है कीमत?
Redmi A7 Pro 5G Price India: शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। मात्र 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस 5G फोन में 6300mAh की दमदार बैटरी, 6.9-इंच की स्मूथ 120Hz डिस्प्ले और 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट्स दिए गए हैं। इस फोन के क्या हैं बाकी फीचर्स आइए जानते हैं।
विस्तार
शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपना नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। अब ये बजट 5G स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध है। यह कंपनी की 'A सीरीज' का पहला 'प्रो' मॉडल है, जिसे हाल ही में 13 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। अगर आप एक दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला बजट 5G फोन तलाश रहे हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लॉन्च ऑफर्स के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर्स और इसके सभी खास फीचर्स के बारे में।
कहां से खरीदें और क्या हैं विकल्प?
यह स्मार्टफोन अब भारत में अमेजन और शाओमी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। अगर कलर्स की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन बेहद आकर्षक विकल्पों में पेश किया है, जिसमें ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज शामिल हैं।
कीमत और शानदार ऑफर्स
अगर कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है, जबकि 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को आप 13,499 रुपए में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती खरीदारों को 1 हजार रुपए का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इससे बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत घटकर मात्र 11,499 रुपए रह जाती है। इसके साथ ही, ग्राहकों की सुविधा के लिए 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
Redmi A7 Pro 5G के शानदार फीचर्स
Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का एक बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह न सिर्फ आपके कंटेंट देखने के अनुभव को स्मूथ बनाता है, बल्कि 800 निट्स की ब्राइटनेस की वजह से आप इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TUV लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। परफॉरमेंस के मोर्चे पर, यह फोन 6nm प्रोसेस पर बने शक्तिशाली Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। अगर आपको ज्यादा स्पेस की जरूरत है तो आप माइक्रो SD कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन काफी एडवांस है, क्योंकि यह Android 16 पर आधारित Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने इस बजट फोन के साथ 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाता है। इसके अलावा, फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,300mAh की एक जंबो बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 32-मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन की अन्य खूबियों में धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी मॉडर्न फीचर्स से लैस है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

कमेंट
कमेंट X