Redmi ला रहा है नया 'सुपरफास्ट' डिवाइस: Amazon पर टीजर जारी, जानें क्या है 'Redmi S' का रहस्य
Redmi New Device India: रेडमी ने भारत में एक नए डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन है या टैबलेट। अमेजन और शाओमी इंडिया पर लाइव हुए टीजर पेज में 'Redmi S' ब्रांडिंग दिखाई गई है। इससे नए सीरीज या परफॉर्मेंस-केंद्रित डिवाइस की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भारत में एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक नए डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, रेडमी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह नया प्रोडक्ट क्या है, लेकिन अमेजन और शाओमी की वेबसाइट पर इसके लैंडिंग पेज लाइव हो चुके हैं।
मुख्य फोकस 'स्पीड' पर
रेडमी के इस नए टीजर कैंपेन की पूरी थीम परफॉरमेंस और जबरदस्त स्पीड के इर्द-गिर्द बुनी गई है। कंपनी ने 'स्पीड अब सिर्फ एक फीचर नहीं, आने वाले कल की रूह है' और 'कुछ आ रहा है, जो आपके पकड़ने का इंतजार नहीं करेगा' जैसी दमदार टैगलाइन्स का इस्तेमाल कर यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है।
इन संकेतों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी किसी बेहद पावरफुल डिवाइस पर काम कर रहा है। इसे देखकर यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह कोई खास गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है या फिर एक हाई-परफॉरमेंस टैबलेट, जो अपनी रफ्तार से सबको चौंका देगा।
Something's coming. And it won't wait for you to catch up. pic.twitter.com/LLIBccVMoz
— Redmi India (@RedmiIndia) May 6, 2026
क्या है 'Redmi S' का असली रहस्य?
अमेजन की माइक्रोसाइट पर 'Redmi S' नाम के सामने आने के बाद से ही टेक जगत में हलचल तेज हो गई है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस 'S' शब्द के पीछे की असली वजह साफ नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई दिलचस्प कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह हाल ही में भारत में लॉन्च हुई नोट 15 सीरीज का एक नया वेरिएंट 'Note 15S' हो सकता है।
वहीं, एक चर्चा यह भी है कि इसके जरिए कंपनी भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय 'K-Series' की दोबारा वापसी करा सकती है। इसके अलावा एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि शायद Redmi एक बिल्कुल नई 'S' सीरीज के साथ मार्केट में कदम रखने की तैयारी में है। फिलहाल, यह नाम एक बड़े रहस्य की तरह बना हुआ है जिसे लेकर यूजर्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
चीनी 'टर्बो' सीरीज से हो सकता है कनेक्शन
चर्चा यह भी है कि रेडमी अपनी चीन वाली टर्बो 5 सीरीज को भारत में नए नाम से ला सकता है। अगर ऐसा होता है, तो हमें बेहद ताकतवर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। चीन में लॉन्च हुई टर्बो 5 सीरीज के फीचर्स कुछ ऐसे हैं:
| फीचर | संभावित स्पेसिफिकेशन (टर्बो 5 सीरीज के आधार पर) |
| प्रोसेसर | डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा/ 9500s |
| डिस्प्ले | हाई रिफ्रेश रेट वाली स्मूथ स्क्रीन |
| कैमरा | 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 20MP सेल्फी |
| बैटरी | 7,560mAh से 9,000mAh तक की विशाल बैटरी |
| चार्जिंग | 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
कब होगा लॉन्च?
आमतौर पर जब अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव हो जाती है तो इसका मतलब है कि लॉन्चिंग में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आने वाले कुछ दिनों में रेडमी आधिकारिक तौर पर नाम और लॉन्च की तारीख का खुलासा कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.