Samsung Galaxy: सैमसंग गैलेक्सी A57 और A37 इंडिया लॉन्च कंफर्म; जानें फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A Series Launch India: सैमसंग ने 25 मार्च को भारत में अपने नए गैलेक्सी A57 और गैलेक्सी A37 स्मार्टफोन्स लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। इन दोनो फोन्स में की-आइलैंड डिजाइन, दमदार एक्सिनोस प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। इन फोन्स के सभी संभावित फीचर्स और कीमत क्या हो सकती है जानेंगे इस लेख में....
विस्तार
कई हफ्तों के लीक्स और अफवाहों के बाद, सैमसंग ने आखिरकार भारत में अपने नए गैलेक्सी A-सीरीज स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये दोनों डिवाइस गैलेक्सी A57 और गैलेक्सी A37 होंगे।
लॉन्च का समय और तारीख
यह इवेंट 25 मार्च को शाम 5:30 बजे (IST) आयोजित किया जाएगा। जो यूजर्स इन फोन्स का इंतजार कर रहे हैं, वे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 'नोटिफाई मी' विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं ताकि उन्हें ताजा अपडेट्स मिलते रहें।
कैसा होगा डिजाइन?
पिछले कुछ हफ्तों से सामने आ रही लीक तस्वीरों से इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन का काफी हद तक अंदाजा लग गया है। लुक और फील की बात करें तो गैलेक्सी A57 और A37 दोनों ही सैमसंग के जाने-माने 'की-आइलैंड' डिजाइन के साथ आ सकते हैं, जिसमें फ्लैट फ्रेम के साथ पीछे की तरफ एकदम क्लीन पैनल देखने को मिलेगा। फोन के पिछले हिस्से में वर्टिकल स्टाइल में तीन कैमरे लगे होंगे और कैमरा मॉड्यूल के ठीक बाहर एक LED फ्लैश दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट लुक की बात करें तो सामने की तरफ एक सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए एक छोटा सा कटआउट होगा।
कलर ऑप्शंस
अगर हम कलर ऑप्शंस की बात करें तो गैलेक्सी A57 को चारकोल, आइसी ब्लू, लिलैक और नेवी जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है। वहीं, गैलेक्सी A37 ग्राहकों को चारकोल, ग्रे ग्रीन और लैवेंडर शेड्स में देखने को मिल सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
सैमसंग अपने इन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में खुद के बनाए गए प्रोसेसर का इस्तेमाल करने वाला है। आइए इनके संभावित फीचर्स पर नजर डालते हैं:
गैलेक्सी A57 के संभावित फीचर्स
गैलेक्सी A57 के संभावित फीचर्स पर नजर डालें तो दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक्सिनोस 1680 चिपसेट मिल सकता है, जिसे 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। बेहतरीन विजुअल अनुभव के लिए इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच का शानदार एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, फोन को लंबे समय तक पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
गैलेक्सी A37 के संभावित फीचर्स
वहीं अगर गैलेक्सी A37 के संभावित फीचर्स की बात करें तो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में एक्सिनोस 1480 चिपसेट दिया जा सकता है। शानदार विजुअल अनुभव के लिए यूजर्स को इसमें 6.7-इंच की एक बड़ी एमोलेड स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस को भी 5,000mAh की दमदार बैटरी से लैस किया जा सकता है।
दोनों फोन्स में क्या होंगी समानताएं?
लीक्स की मानें तो दोनों ही फोन्स में 50MP का शानदार मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, रोजमर्रा के इस्तेमाल में पानी और धूल से बचाने के लिए इन्हें IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जो इन्हें काफी मजबूत बनाती है।
क्या खास होगा 25 मार्च के इवेंट में?
इस इवेंट का पूरा फोकस मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को बेहतर बनाने पर होगा। इसमें शानदार डिस्प्ले, रिफाइंड डिजाइन, और नए एक्सिनोस प्रोसेसर की ताकत देखने को मिलेगी। इसके अलावा, सैमसंग अपने बेहतरीन सॉफ्टवेयर फीचर्स और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स पर भी जोर दे सकता है, जो हमेशा से A-सीरीज की सबसे बड़ी खासियत रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.