सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Traffic Challan: Skip Long Lok Adalat Queues, Settle Your Vehicle Fine Easily Through Evening Court

Traffic Challan Settlement: बिना लोक अदालत के निपटाएं चालान, इवनिंग कोर्ट से बचेगा समय और पैसा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 14 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Traffic Challan: क्या आपकी गाड़ी का भी चालान कट गया है और आप लोक अदालत की भीड़ और टोकन के झंझट से बचना चाहते हैं? तो 'इवनिंग कोर्ट' आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इस लेख के जरिए जानेंगे कि कैसे आप शाम की अदालत में जाकर बिना किसी परेशानी के अपना चालान निपटा सकते हैं और किन फर्जी एप्स से आपको सावधान रहना चाहिए।

Traffic Challan: Skip Long Lok Adalat Queues, Settle Your Vehicle Fine Easily Through Evening Court
इवनिंग कोर्ट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

गाड़ी चलाते समय अगर गलती से ट्रैफिक चालान कट जाए तो उसे भरना ही पड़ता है। तुरंत भर दें तो बेहतर है, लेकिन अगर देरी हुई तो लेट फाइन लगता है और मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है। इससे परेशानी काफी बढ़ जाती है। चालान निपटाने के लिए अक्सर लोग 'लोक अदालत' का इंतजार करते हैं, क्योंकि वहां चालान की रकम कम होने की गुंजाइश होती है। 

Trending Videos


लेकिन आजकल लोक अदालत में लंबी लाइनें लगती हैं। कई बार टोकन जनरेट नहीं होता तो कई बार पता चलता है कि आपका चालान अभी अदालत में पहुंचा ही नहीं है। अगर आप भी अपना नॉर्मल चालान निपटाना चाहते हैं या गाड़ी बेचने के लिए पेपर क्लियर करना चाहते हैं तो परेशान न हों। आप बिना लोक अदालत के भी अपना काम आसानी से कर सकते हैं। इसका सबसे बेहतरीन विकल्प इवनिंग कोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है चालान के लिए इवनिंग कोर्ट?

इवनिंग कोर्ट (शाम की अदालत) ट्रैफिक चालान को कम अमाउंट में सेटल करने का एक शानदार और आसान तरीका है। यह अदालत सामान्य कोर्ट के वर्किंग घंटों के बाद लगती है। अदालत के वर्किंग डे वाले दिन ही शाम को 5 बजे से 7 बजे तक आप यहां जा सकते हैं और अपना चालान निपटा सकते हैं।


इवनिंग कोर्ट में कैसे करें अप्लाई? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

उदाहरण के तौर पर, अगर आप दिल्ली में हैं तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं (अन्य राज्यों की ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट पर भी इसी तरह की सुविधा उपलब्ध होती है):

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट)।
विकल्प चुनें: वहां आपको 'Online appointment for evening court' का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
डिटेल्स भरें: नया पेज खुलने पर अपनी गाड़ी का नंबर और वेरिफिकेशन कोड (कैप्चा) डालें।
चालान देखें: ऐसा करते ही गाड़ी पर पेंडिंग सारे चालान आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे।
अपॉइंटमेंट बुक करें: इसके बाद अपनी सुविधा और समय के अनुसार कोर्ट, तारीख और टाइमिंग चुनें।
टोकन प्रिंट करें: प्रोसेस पूरा होने के बाद एक टोकन जनरेट होगा। इस टोकन का प्रिंटआउट लेकर आपको तय समय पर कोर्ट जाना होगा।


इवनिंग कोर्ट के फायदे

इवनिंग कोर्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां लोक अदालत के मुकाबले भीड़ काफी कम होती है। इससे आपका कीमती समय बचता है और आप बिना लंबी लाइनों के अपना काम निपटा सकते हैं। यहां आपको ट्रैफिक पुलिस के जरिए काटे गए अपने सभी पेंडिंग चालान एक ही जगह देखने को मिल जाते हैं।

इन्हें पूरी तरह कैंसिल करवाने या फाइन की रकम कम करवाने की अपील आप कोर्ट से कर सकते हैं। हालांकि चालान माफ होगा या जुर्माना कम, इसका अंतिम फैसला पूरी तरह कोर्ट के विवेक पर ही निर्भर करता है।


ध्यान रखने योग्य कुछ बहुत जरूरी बातें

इवनिंग कोर्ट की सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि बुकिंग के समय ओटीपी (OTP) सिर्फ उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो आपकी गाड़ी की आरसी (RC) के साथ लिंक है। इसलिए अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है तो सबसे पहले 'वाहन पोर्टल' पर जाकर इसे दुरुस्त कर लें। 

साथ ही, चालान पर भारी डिस्काउंट का लालच देने वाले किसी भी फर्जी थर्ड-पार्टी एप या वेबसाइट के झांसे में न आएं। क्योंकि इससे आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। सुरक्षित और सही तरीके से चालान निपटाने के लिए हमेशा आधिकारिक वाहन पोर्टल, लोक अदालत या इवनिंग कोर्ट का ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed