सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Google Unveils Next-Gen Android Auto With Gemini AI, 3D Maps And HD Video Support

एंड्रॉयड ऑटो का बदलेगा अंदाज: जेमिनी एआई के साथ गूगल मैप्स को मिला 10 साल का सबसे बड़ा अपडेट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 14 May 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Android Auto: गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो और गूगल बिल्ट-इन-कार्स के लिए बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। नया सिस्टम जेमिनी एआई इंटीग्रेशन, इमर्सिव 3D गूगल मैप्स नेविगेशन, HD वीडियो प्लेबैक और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आएगा। ये आपकी कार के केबिन को पूरी तरह से स्मार्ट और हाई-टेक बना देगा। इस बड़े अपडेट में जेमिनी एआई की इंटेलिजेंस, गूगल मैप्स का 10 वर्षों का सबसे शानदार 3D नेविगेशन और पार्किंग के दौरान फुल एचडी वीडियो प्लेबैक जैसे बेहतरीन एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

Google Unveils Next-Gen Android Auto With Gemini AI, 3D Maps And HD Video Support
Next-Gen Android Auto - फोटो : Google
विज्ञापन

विस्तार

गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो और गूगल बिल्ट-इन प्लेटफॉर्म वाली कारों के लिए कई बड़े अपडेट्स की झलक दिखाई है। इसका सीधा सा मतलब है कि गूगल आपके ड्राइविंग अनुभव को पूरी तरह से बदलने जा रहा है। दुनिया भर में 25 करोड़ से ज्यादा कारें एंड्रॉयड ऑटो का इस्तेमाल कर रही हैं और अब कंपनी इसे और भी ज्यादा पर्सनल, आसान और एआई-बेस्ड बनाने पर फोकस कर रही है। 

Trending Videos


इस नए अपडेट में गूगल की 'मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव' डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। इससे स्क्रीन का इंटरफेस काफी शानदार दिखेगा। आपको बेहतर एनिमेशन, नए फॉन्ट, कस्टम वॉलपेपर और अलग-अलग कारों की स्क्रीन (जैसे चौड़ी या अनोखे आकार की डिस्प्ले) के हिसाब से एकदम फिट बैठने वाला सेटअप मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल मैप्स में 10 साल का सबसे बड़ा बदलाव

रास्ता खोजने के मामले में गूगल 'इमर्सिव नेविगेशन' पेश कर रहा है। इसे पिछले 10 वर्षों में गूगल मैप्स का सबसे बड़ा अपडेट कहा जा रहा है। अब आपको मैप पर इमारतों, फ्लाईओवरों और रास्तों का बिल्कुल साफ 3डी व्यू (3D View) दिखेगा। इसके अलावा, मैप अब आपको यह भी बताएगा कि आपको किस लेन में चलना है, आगे ट्रैफिक लाइट है या स्टॉप साइन है। 


इतना ही नहीं, सपोर्ट करने वाली कारों में यह सिस्टम गाड़ी के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल करके रियल-टाइम में यह ट्रैक करेगा कि आप किस लेन में हैं और उसी के हिसाब से आपको सही रास्ता दिखाएगा। इससे मुश्किल मोड़ों और ट्रैफिक के बीच ड्राइविंग काफी आसान हो जाएगी।


जेमिनी एआई बनाएगा ड्राइविंग को स्मार्ट

इस साल के अंत तक जेमिनी एआई की स्मार्टनेस आपके फोन से निकलकर आपकी कार तक पहुंच जाएगी। 'मैजिक क्यू' फीचर की मदद से जेमिनी आपके मैसेज, कैलेंडर या ईमेल को समझकर खुद ही सवालों के जवाब दे सकेगा या रिप्लाई टाइप कर सकेगा। अमेरिका में तो गूगल ने आवाज से खाना ऑर्डर करने का फीचर भी पेश कर दिया है। 

जिन कारों में गूगल का सिस्टम पहले से इनबिल्ट होगा, उनमें जेमिनी कार से जुड़े सवालों के जवाब भी दे सकेगा। जैसे कि डैशबोर्ड पर जल रही किसी वार्निंग लाइट का मतलब क्या है या कार की डिक्की में कोई खास साइज का सामान आ पाएगा या नहीं।


चलते-फिरते मनोरंजन का फुल डोज

अब कार में एंटरटेनमेंट का लेवल भी पहले से काफी बढ़ने वाला है। पहली बार, जब आपकी कार पार्किंग में खड़ी होगी या इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही होगी। तब आप स्क्रीन पर 60fps की शानदार क्वालिटी में फुल एचडी वीडियो देख सकेंगे। 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जैसे ही आप गाड़ी गियर में डालेंगे और चलाना शुरू करेंगे, वीडियो अपने आप स्क्रीन से हट जाएगा और सिर्फ उसका ऑडियो चलता रहेगा। इससे आपका पॉडकास्ट या वीडियो बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा। इसके साथ ही, शानदार साउंड क्वालिटी के लिए समर्थित एप्स और कारों में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।


कब मिलेगा अपडेट और किन कंपनियों के साथ है पार्टनरशिप

गूगल के इन बेहतरीन फीचर्स को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महिंद्रा, टाटा, ह्यूंदै, किआ, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, जेनेसिस, वोल्वो, रेनो और स्कोडा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की गई है। हालांकि इन फीचर्स के रोलआउट की कोई एक पक्की तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन गूगल का कहना है कि साल 2026 के दौरान ये सभी अपडेट्स सपोर्ट करने वाली कारों में धीरे-धीरे मिलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed