सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   what is cyberdeck diy computer rising trend among gen z

Cyberdeck: क्या है साइबरडेक? जानें क्यों इस नए गैजेट के दीवाने बन रहे हैं Gen Z

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

What Is Cyberdeck: साइंस-फिक्शन फिल्मों और गेम्स से प्रेरित साइबरडेक (Cyberdeck) कंप्यूटर आज Gen Z और टेक लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस कंप्यूटर को बनाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह साइबरडेक और इसे कैसे बनाया जाता है।

what is cyberdeck diy computer rising trend among gen z
जेन-जी को भा रहा ये नया गैजेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक हैकर अपने हाथ में एक छोटा सा कंप्यूटर लेता है और एक केबल के जरिए उसे बड़े कंप्यूटर से कनेक्ट करता है। चंद सेकंड्स में वह कंप्यूटर हैक हो जाता है और हैकर अपने मिशन में कामयाब हो जाता है। अगर आप साइंस-फिक्शन फिल्मों के फैन हैं, तो आपने यह सीन कई पुरानी फिल्मों में देखा होगा। दरअसल, यहां पर हम जिस छोटे कंप्यूटर की बात कर रहे हैं वह साइबरडेक (Cyberdeck) है, जो एक तरह का कस्टमाइज्ड और पोर्टेबल कंप्यूटर होता है। आज यह खिलौने जैसा दिखने वाला कंप्यूटर एक बार फिर ट्रेंड में आने लगा है। तो आइए जानते हैं साइबरडेक की पूरी कहानी और साथ ही जानेंगे कि यह फिर से क्यों लोकप्रिय होने लगा है।
Trending Videos


आखिर क्या होता है Cyberdeck?
साइबरडेक दरअसल एक कस्टम-बिल्ट पोर्टेबल कंप्यूटर होता है, जिसे यूजर अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार तैयार करता है। इसकी डिजाइन साइबरपंक थीम से प्रेरित होता है, जो भविष्य की हाई-टेक लेकिन चुनौतीपूर्ण दुनिया की झलक दिखाती है। आम लैपटॉप के मुकाबले साइबरडेक का साइज काफी छोटा और हल्का होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबरडेक कंप्यूटर असल में आम कंप्यूटर या लैपटॉप के जैसी पूरी तरह बनी-बनाई फॉर्म में नहीं होती, बल्कि इसे अलग-अलग कंपोनेट्स को जोड़कर तैयार किया जाता है। ऐसा मान लीजिए कि यदि साइबरडेक कंप्यूटर बनाना है, तो आपको स्क्रीन, की-बोर्ड, बैटरी, USB पोर्, प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर को अपनी जरूरत के हिसाब से जोड़ना होगा। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है और इसके लिए तकनीकी जानकारी होना जरूरी है। ज्यादातर साइबरडेक Raspberry Pi जैसे सिंगल बोर्ड कंप्यूटर पर बेस्ड होते हैं, जिनका साइज इतना छोटा होता है कि आपकी पॉकेट में भी फिट हो जाएं।
विज्ञापन

what is cyberdeck diy computer rising trend among gen z
GenZ में पॉपुलर हो रहे साइबरडेक - फोटो : एआई जनरेटेड
Cyberpunk दुनिया से निकला यह आइडिया
साइबरडेक शब्द पहली बार 1984 में प्रकाशित विलियम गिब्सन के साइंस फिक्शन उपन्यास न्यूरोमैंसर (Neuromancer) में सामने आया था। कहानी का मुख्य किरदार एक खास कंप्यूटर डिवाइस की मदद से वर्चुअल दुनिया में प्रवेश करता है।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, बजट 5G से लेकर प्रीमियम मॉडल तक होंगे शामिल

इसके बाद साइंस-फिक्शन शैली की फिल्मों, किताबों और गेम्स में ऐसे पोर्टेबल हैकर कंप्यूटर बार-बार दिखाई दिए। धीरे-धीरे तकनीक प्रेमियों ने इन्हें वास्तविक दुनिया में बनाने की कोशिश शुरू कर दी।

Cyberdeck का इस्तेमाल कहां होता है?
असल दुनिया में साइबरडेक केवल दिखावे के लिए नहीं बनाया जाता। इसका उपयोग कई कामों में किया जा सकता है। प्रोग्रामर इसका इस्तेमाल कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए करते हैं। वहीं साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ Wi-Fi स्कैनिंग, नेटवर्क टेस्टिंग और अन्य सुरक्षा परीक्षणों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा नोट्स लिखने, रिसर्च करने और सामान्य कंप्यूटिंग में भी यह काम आता है।

यह भी पढ़ें: 40 हजार की घड़ी के लिए दुनिया भर में बवाल! कहीं टूटी बैरिकेडिंग, कहीं पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

Gen Z को क्यों पसंद आ रहा है Cyberdeck?
Gen Z के लिए साइबरडेक सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि खुद की तकनीकी स्किल को दिखाने का माध्यम बन गया है। कई लोग घरेलू सामान और कम लागत पर अपनी पसंद का अनोखा कंप्यूटर तैयार कर रहे हैं। कई कंटेंट क्रिएटर्स साइबरडेक कंप्यूटर को बनाकर बेच भी रहे हैं और यह उनकी कमाई का जरिया बन चुका है।

सोशल मीडिया पर साइबरडेक कंप्यूटर के मेकिंग वीडियोज को लाखों बार देखा जा रहा है। कई यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर इस ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। Reddit पर भी साइबरडेक समुदाय तेजी से बढ़ रहा है। लोग कंपनियों के एक जैसे दिखने वाले उबाऊ लैपटॉप से थक चुके हैं और अब कबाड़ या सस्ते सामान से अपना खुद का अनोखा कंप्यूटर बनाना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed