फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन-सा टैबलेट आपको खरीदना चाहिए?

Thu, 22 Jun 2023 12:30 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 22 Jun 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad Which one best and why price in India and more
Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad - फोटो : अमर उजाला

महामारी के बाद से ही एंड्रॉयड टैबलेट की मांग बाजार में बढ़ गई है। ऐसे में टेक कंपनियां भी हर रोज नए-नए टैबलेट लॉन्च कर रही हैं। पहले टैबलेट मार्केट में सैमसंग और एपल का ही दबदबा था लेकिन अब शाओमी, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियां भी अपने टैबलेट के साथ आ गई हैं। शाओमी ने हाल ही में अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 को लॉन्च किया है। Xiaomi Pad 6 और OnePlus Pad को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। आइए जानते हैं कि Xiaomi Pad 6 और OnePlus Pad दोनों में से बेस्ट टैबलेट कौन-सा है?

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad Which one best and why price in India and more
OnePlus Pad - फोटो : अमर उजाला

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: डिस्प्ले

  • Xiaomi Pad 6 में 11 इंच की 2.8K IPS LCD स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। Xiaomi Pad 6 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • OnePlus Pad में 11.61 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2800x2000 पिक्स्ल है और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। 

दोनों टैबलेट की डिस्प्ले अच्छी हैं। दोनों के साथ अलग-अलग रिफ्रेश रेट मिलता है।

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad Which one best and why price in India and more
Xiaomi Pad 6 - फोटो : अमर उजाला

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

  • Xiaomi के इस टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Xiaomi Pad 6 में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलेगा।
  • OnePlus Pad में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। OnePlus Pad में एंड्रॉयड 13 मिलता है।

प्रोसेसर की परफॉरमेंस को लेकर भी आपको कोई ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad Which one best and why price in India and more
OnePlus Pad - फोटो : OnePlus

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कैमरा

  • Xiaomi के इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • OnePlus Pad में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

कैमरा दोनों टैब में एक ही जैसा है।

विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad Which one best and why price in India and more
Xiaomi Pad 6 - फोटो : Xiaomi
Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: बैटरी
  • Xiaomi Pad 6 में चार स्पीकर हैं जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Pad 6 में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट है। टैब के साथ Xiaomi Smart Pen का सपोर्ट है। Xiaomi Pad 6 में 8840mAh की बैटरी है जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा है। इसके साथ 33W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है जिसे लेकर 100 मिनट में फुल बैटरी का दावा है।
  • OnePlus Pad में 9510mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। पैड का वजन 552 ग्राम है। इसके लिए कंपनी ने मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलश पेन भी पेश किया है। इसमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वॉड स्पीकर भी मिलता है। टैब के रखने के लिहाज से ऑडियो लेफ्ट और राइट स्पीकर के बीच बदलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed