फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top-5 Smart Watch: कॉलिंग फीचर के साथ आने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 1,999 रुपये से भी कम

Wed, 21 Jun 2023 05:11 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 21 Jun 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Top 5 bluetooth calling smartwatch under 30000 see details in hindi
Top-5 Smart Watch - फोटो : अमर उजाला

कोविड के बाद से ही एडवांस्ड स्मार्टवॉच मार्केट में तेजी देखने को मिली है। शुरुआत में फिटनेस वॉच को स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग तक ही सीमित किया गया था। लेकिन अब स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे कई शानदार फीचर्स मिलने लगे हैं, वो भी बेहद कम कीमत पर। अब मार्केट में ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच ईसीजी ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर, SpO2 लेवल ट्रैकर और यहां तक कि ब्लड प्रेशर मॉनिटर से भी लैस हैं। अगर आप 3000 रुपये से कम कीमत में ऐसी स्टाइलिश स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं जो आपके बजट में आसानी से फिट हो जाए, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में मिलने वाली 3000 से कम में 5 बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

Top 5 bluetooth calling smartwatch under 30000 see details in hindi
NoiseFit Crew Pro - फोटो : Noise
NoiseFit Crew Pro

स्मार्टवॉच को 2,199 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ True Sync सपोर्ट,  1.4 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी, 100 वॉच फेसेज और कई सारे स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। NoiseFit Crew Pro के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। यानी वॉच पानी में भी आसानी से खराब नहीं होती है। वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है। 

Top 5 bluetooth calling smartwatch under 30000 see details in hindi
Boult Crown R Pro - फोटो : Boult
Boult Crown R Pro

स्मार्टवॉच को फ्रोजन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वोल्केनिक ऑरेंज जैसे तीन कलर ऑप्शन और 2,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच राउंड डायल और रोटेटिंग क्राउन के साथ आती है। Boult Crown R Pro में 1.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी, IP67 रेटिंग और कॉलिंग के लिए डेडिकेटेड माइक और स्पीकर मिलते हैं। Boult Crown R Pro में SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकर्स के साथ-साथ एक फीमेल हेल्थ और स्लीप मॉनिटर मिलता है। स्मार्टवॉच के साथ 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और 150 से अधिक वॉच फेसेस का सपोर्ट है। इसके अलावा, वॉच में एआई वॉयस असिस्टेंट और फाइंड माई फोन फीचर का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 bluetooth calling smartwatch under 30000 see details in hindi
Fire-Boltt Ultimate - फोटो : अमर उजाला
Fire-Boltt Ultimate

इस वॉच की कीमत 1,799 रुपये है और इसके साथ भी ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Fire-Boltt Ultimate के साथ स्टेनलेस स्टील बॉडी मिलती है।  Fire-Boltt Ultimate में 1.39 इंच की स्क्रीन, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। वॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग फीचर, साइकलिंग और स्विमिंग मोड भी है। वॉच में 270 mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Top 5 bluetooth calling smartwatch under 30000 see details in hindi
Pebble Cosmos Vogue - फोटो : अमर उजाला
Pebble Cosmos Vogue

स्मार्टवॉच में 1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। पेबल की यह वॉच मेटल बॉडी के साथ आती है और इसकी कीमत 2,499 रुपये है। वॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर, IP67 की रेटिंग और हेल्थ फीचर्स के लिए हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और Zen मोड मिलता है। वॉच में 240mAh की बैटरी है जिसके लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed