फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Mon, 19 Jun 2023 01:05 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Mon, 19 Jun 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40 Details Comparison Know Which Is The Best
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40 - फोटो : अमर उजाला

Motorola ने अपने Motorola Edge 40 और रियलमी ने Realme 11 Pro Plus को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों फोन को 30 हजार की कीमत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनों ही फोन कई दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से लैस हैं। ऐसे में यदि आप भी 30 हजार की कीमत में फोन लेने वाले हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme 11 Pro plus vs Motorola Edge 40 के बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले हैं।

Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40 Details Comparison Know Which Is The Best
Realme 11 Pro Plus - फोटो : Realme
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40: कीमत
  • Moto Edge 40 तीन कलर ऑप्शन- एक्लिप्स ब्लैक, लुनार ब्लैक और नेबुला ग्रीन कलर में आता है। फोन सिंगल स्टोरेज यानी 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है।
  • Realme 11 Pro Plus भी तीन कलर ऑप्शन एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है।
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40 Details Comparison Know Which Is The Best
Motorola Edge 40 - फोटो : अमर उजाला
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40: डिस्प्ले और प्रोसेसर 
  • Motorola Edge 40 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB का UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। इस फोन के साथ IP68 की रेटिंग भी मिलती है। 
  • Realme 11 Pro Plus में 6.7 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है। इस फोन के साथ IP रेटिंग के मामले में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40 Details Comparison Know Which Is The Best
Realme 11 Pro+ 5G - फोटो : social media
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40: कैमरा
  • Moto Edge 40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। इसके साथ मैक्रो विजन भी है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है।
  • Realme 11 Pro Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
विज्ञापन
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40 Details Comparison Know Which Is The Best
Moto Edge 40 - फोटो : Moto
Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40: बैटरी
  • Motorola Edge 40 में 4500mAh की बैटरी और 68W TurboPower वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती है। 


कुल मिलाकर देखें तो 30 हजार से कम कीमत में दोनों ही फोन काफी बढ़िया स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं, लेकिन IP रेटिंग, डिस्प्ले, कॉम्पैक्ट साइज और वायरलेस चार्जिंग के मामले में Motorola Edge 40 बाजी मार लेता है। वहीं बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 200MP प्राइमरी कैमरे के साथ Realme 11 Pro Plus आगे निकल जाता है। यानी आपको प्रायोरिटी के आधार पर फोन को सिलेक्ट करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed