अपने पिता के साथ अच्छा समय बिताने के अलावा, फादर्स डे मनाने का एक और शानदार तरीका उन्हें एक अच्छे उपहार के साथ सरप्राइज देना है। ऐसा कुछ जिसे वह आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे। इस हिसाब से लेटेस्ट गैजेट्स से बेहतर कुछ भी फिट नहीं बैठता है जो लंबे समय तक उसकी लाइफस्टाइल को समृद्ध करेगा। यदि आप भी Fathers Day 2023 पर अपने पापा के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच बेस्ट गिफ्ट आइडिया देने वाले हैं, जो आपके पापा के चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट
Fathers Day 2023: अभी तक पापा के लिए नहीं खोज पाए गिफ्ट? यहां हैं सबसे बेस्ट गिफ्ट आइडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bluetooth Tag
ब्लूटूथ ट्रैकर आपके पिता के लिए एक शानदार उपहार है यदि वह अक्सर भूल जाते हैं कि उन्होंने अपना पर्स या चाबियां कहां रखी हैं। सिक्के के आकार के इन डिवाइस को किसी भी चीज से जोड़ा जा सकता है, जिस पर वह ट्रैक कर सकता है। हाल ही में लॉन्च किया गया JioTag (749 रुपये) आपके काम आ सकता है। वहीं आप इसके बजाय एपल AirTag के लिए भी जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको 3,490 रुपये खर्च करने होंगे।
Bluetooth speaker
यदि आपके पापा टेक-सेवी हैं और म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो तो उनके लिए ब्लूटूथ स्पीकर बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। Mi पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, रियलमी ब्रिक ब्लूटूथ स्पीकर, और ट्रिबिट XSound जैसे स्पीकर अच्छे गिफ्ट हो सकते हैं। यह कम कीमत के साथ बढ़िया बैटरी बैकअप और दमदार साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं। इन्हें 2 हजार से 3 हजार के बीच खरीदा जा सकता है। यदि आप और कम कीमत वाला ब्लूटूथ स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो Boat, Mivi में भी जा सकते हैं।
वायरलेस ईयरबड्स भी Fathers Day 2023 के लिए गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन है। आजकल कम कीमत में ANC वाले बड्स भी उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से 3 हजार रुपये से लेकर 10 हजार की कीमत में एक बढ़िया ईयरबड्स के लिए जा सकते हैं। जैसे कि आप, वनप्लस नॉर्ड बड्स 2, ओप्पो Enco, सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 और एपल एयरपॉड्स प्रो ( यदि उनके पास iPhone है) जैसे ईयरबड्स खरीद सकते हैं।
फिटनेस के प्रति उत्साही डैड्स जो जिम जाते हैं या साइकिल चलाना पसंद करते हैं, उनके लिए स्मार्टवॉच बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। एक स्मार्टवॉच आपके पापा की सेहत के विभिन्न पहलुओं को ट्रैक कर सकती है, जैसे कि उनके हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटर आदि। यदि आपके पापा के पास Android फोन है, तो आप उन्हें Samsung Galaxy Watch 4 गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं आईफोन के लिए आप एपल वॉच में जा सकते हैं। वहीं सस्ते विकल्पों में वनप्लस नॉर्ड वॉच (4,999 रुपये) रियलमी वॉच 3 ( 3,299 रुपये) को भी देख सकते हैं।