फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: कौन है 25,000 रुपये की रेंज में बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट

Wed, 14 Jun 2023 10:56 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 14 Jun 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X compare price specifications and more in India
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X - फोटो : अमर उजाला

शाओमी ने अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसका मुकाबला Realme Pad X के साथ है। Xiaomi Pad 6 के साथ 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर है। टैब को एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस टैब में भी 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में बेस्ट टैबलेट कौन सा है?

Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X compare price specifications and more in India
Realme Pad X - फोटो : amarujala

Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: कीमत

  1. Xiaomi Pad 6 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। Xiaomi Pad 6 को ग्रेफाइड ग्रे और मिस्ट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के कार्ड के साथ खरीदारी करने पर टैब के दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 23,999 रुपये और 25,999 रुपये हो जाएंगी। टैब की बिक्री 21 जून से अमेजन, कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर से होगी। Xiaomi Pad 6 के कीबोर्ड की कीमत 4,999 रुपये, कवर की कीमत 1,499 रुपये और स्मार्ट पेन की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है।
  2. Realme Pad X की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और Wi-Fi मॉडल की है। वहीं 5G सपोर्ट वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टैब के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। टैब को ग्लेशियर ब्लू और ग्लोइंग ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X compare price specifications and more in India
Xiaomi Pad 6 - फोटो : अमर उजाला
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: स्पेसिफिकेशन
  • Xiaomi Pad 6 में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलेगा। इसमें 11 इंच की 2.8K IPS LCD स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। Xiaomi Pad 6 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Xiaomi के इस टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।
  • Realme Pad X में एंड्रॉयड 12 के साथ Realme UI 3.0 दिया गया है। इसमें 11 इंच की WUXGA+ डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 1200x2000 पिक्सल है। टैबलेट के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस टैब में 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी है यानी जरूरत पड़ने पर टैब की स्टोरेज का इस्तेमाल रैम के तौर पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X compare price specifications and more in India
Realme Pad X - फोटो : Realme
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: का कैमरा
  1. Xiaomi के इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरे का फील्ड ऑफ व्यू 105 डिग्री है।
  2.  Realme Pad X में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग के दौरान जरूरत के हिसाब से खुद ही जूम और फ्रेम को मैनेज करता है।
विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X compare price specifications and more in India
Xiaomi Pad 6 - फोटो : mi.com
Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: बैटरी
  • Realme Pad X में डॉल्बी एटमॉस के साथ चार स्पीकर हैं। इसके अलावा इसमें 8340mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme Pad X के साथ लो लैटेंसी Realme Pencil का भी सपोर्ट है। पेंसिल का बैकअप 10.6 घंटे का है। पेंसिल और स्मार्ट कीबोर्ड को अलग से खरीदना होगा।
  • Xiaomi Pad 6 में चार स्पीकर हैं जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Pad 6 में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट है। टैब के साथ Xiaomi Smart Pen का सपोर्ट है। Xiaomi Pad 6 में 8840mAh की बैटरी है जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा है। इसके साथ 33W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है जिसे लेकर 100 मिनट में फुल बैटरी का दावा है।
अब कुल मिलाकर देखें तो दोनों टैब काफी हद तक एक जैसे हैं। चार्जिंग दोनो में एक ही जैसी है। कैमरा भी एक ही जैसा है। दोनों की स्क्रीन एक ही साइज की है। प्रोसेसर के मामले में शाओमी का टैब बाजी मारता है। दोनों टैब में 5जी का सपोर्ट मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed