फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Phone:भारत में लॉन्च होने वाले हैं ये दमदार फोन, खरीदने की सोच रहे हैं तो ठहर जाएं

Mon, 12 Jun 2023 08:05 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Mon, 12 Jun 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Phone to Launch This Month Know Launch Date Price Specification in Hindi
Upcoming Phone - फोटो : अमर उजाला

इस महीने की शुरुआत से ही कई सारे स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग ने अपने मिड रेंज फोन Samsung Galaxy F54 5G को भारत में लॉन्च किया। इसी की टक्कर में रियलमी ने भी अपने Realme 11 Pro Series को भारत में लॉन्च किया। इसके अलावा भी कई अन्य स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला। कई अन्य फोन भारत में लॉन्च को तैयार हैं। यदि आप भी नए स्मार्टफोन को खरीदने की तैयारी कर रहें हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनका इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा है। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

Upcoming Phone to Launch This Month Know Launch Date Price Specification in Hindi
OnePlus Nord 3 - फोटो : सोशल मीडिया

OnePlus Nord 3
वनप्लस जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 को लॉन्च करने वाला है। यह वनप्लस की सबसे ज्यादा पॉपुलर सीरीज भी है। इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को Geekbench सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

दावा है कि इस फोन को जून का आखिरी और अगस्त के बीच पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत 30 हजार के लगभग होने वाली है। फोन को MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर और 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

वनप्लस के इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

Upcoming Phone to Launch This Month Know Launch Date Price Specification in Hindi
Nothing Phone 2 - फोटो : सोशल मीडिया
Nothing Phone 2

स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग अपने दूसरे फोन Nothing Phone 2 को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को अगले महीने यानी जुलाई में पेश किया जा सकता है। फोन को Nothing Phone 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी भी सामने आई है। लीक के अनुसार, फोन को 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर भी मिलने वाला है। फोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। नथिंग के फोन 2 में Nothing OS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन के साथ 4,700mAh की बैटरी क्षमता मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Phone to Launch This Month Know Launch Date Price Specification in Hindi
Infinix Note 30 5G - फोटो : अमर उजाला
Infinix Note 30 5G

इनफिनिक्स भी अपने नए फोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी Infinix Note 30 5G को पेश करने वाली है। इस फोन को 14 जून को पेश किया जाएगा। फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और  5000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 20 हजार तक की कीमत पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन
Upcoming Phone to Launch This Month Know Launch Date Price Specification in Hindi
Xiaomi 13 Ultra - फोटो : Xiaomi
Xiaomi 13 Ultra

शाओमी भी अपने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13 Ultra को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन के साथ  Leica का क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 6.73 इंच QHD+ LTPO डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और 50MP कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh बैटरी और 90W वायर फास्ट चार्जिंग के साथ 50 वाट की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed