लैपटॉप की दुनिया में 15 इंच स्क्रीन वाले लैपटॉप को स्टैंडर्ड माना जाता है। एंट्री-लेवल नोटबुक से लेकर हाई-एंड डिवाइस तक 15 इंच के लैपटॉप लगभग हर कीमत पर मिलते हैं। एपल ने हाल ही में अपनी पहली 15 इंच मैकबुक एयर की घोषणा की, जिसे मार्केट का सबसे पतला और सबसे केपेबल 15 इंच नोटबुक में से एक माना जा रहा है। यह डेल, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसे टॉप पीसी ब्रांड के अन्य प्रीमियम 15 इंच के लैपटॉप को कड़ी टक्कर देगा। यदि आप 15 इंच के एक नए प्रीमियम नोटबुक की तलाश कर रहे हैं, तो यहां 2023 में आने वाले टॉप-5 15 इंच के प्रीमियम लैपटॉप हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट
MacBook Air से Galaxy Book 3 तक, ये हैं 15 इंच वाले टॉप-5 प्रीमियम लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपल मैकबुक एयर M2 चिपसेट के साथ आता है। लैपटॉप में 13 इंच MacBook Air M2 के जैसी मेटल यूनीबॉडी डिजाइन है। यह पैसिव कूलिंग सॉल्यूशन वाले पहले 15 इंच लैपटॉप में से एक है। लैपटॉप में 1080p वेब कैमरा के साथ 2K डिस्प्ले है। यह मैगसेफ चार्जिंग और टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिवाइस में स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट के साथ 6-स्पीकर सेटअप है। 15 इंच मैकबुक एयर के बेस मॉडल की कीमत भारत में 1,34,900 रुपये है।
13वीं जनरेशन के इंटेल प्रोसेसर से लैस लेटेस्ट डेल एक्सपीएस 15, 2023 में सबसे प्रीमियम 15 इंच के विंडोज लैपटॉप में से एक है। इस लैपटॉप में 3.2K रिजॉल्यूशन और टच इनपुट सपोर्ट के साथ 15.6 इंच की ओएलईडी स्क्रीन है। लैपटॉप एक NVIDIA GeForce RRTX 4050 GPU के साथ Intel Core i7-13700H CPU से लैस है, जिसमें 4GB वीडियो मेमोरी है। यह 32 जीबी तक रैम और 1 टीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,85,590 रुपये है।
Samsung Galaxy Book 3
सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 में FHD रिजॉल्यूशन के साथ 15.6 इंच का डिस्प्ले है। यह 13वीं जेन इंटेल प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप दो वेरियंट में आता है। इसके बेस मॉडल में Intel Core i5-1335U प्रोसेसर और टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरियंट में Iris Xe ग्राफिक्स के साथ Intel Core i7-1355U प्रोसेसर मिलता है।
डिवाइस में बड़े ग्लास ट्रैकपैड और बैकलिट कीबोर्ड के साथ मेटल यूनीबॉडी डिजाइन है। यह विंडोज 11 पर चलता है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, गैलेक्सी बुक 3 बाजार में सबसे किफायती 15-इंच प्रीमियम लैपटॉप में से एक है।
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप 4 15 इंच की स्क्रीन वाला एक और प्रीमियम लैपटॉप है। यह इंटेल और एएमडी प्रोसेसर के साथ उपलब्ध है और एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। सरफेस लैपटॉप 4 आसान स्टोरेज अपग्रेड के लिए रिमूवेबल एसएसडी जैसे फीचर्स के साथ आता है। लैपटॉप दो कलर ऑप्शन- प्लेटिनम और मैट ब्लैक में आता है। दोनों वेरिएंट में अल्केन्टारा फिनिश के साथ एक मेटल यूनिबॉडी है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। लैपटॉप विंडोज 11 प्रो से लैस है।