फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की चीजें: 500 रुपये से कम में मिलते हैं ये गैजेट, हैं बड़े ही काम के, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 12 Jun 2023 01:43 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 12 Jun 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Five affordable tech gadgets priced under Rs 500 to buy for use
gadgets priced under Rs 500 - फोटो : अमर उजाला

आज टेक्नोलॉजी बहुत ही आगे चा चुकी है। हर घर में आज स्मार्टफोन उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा सोलर लाइट भी तमाम घरों में आपको मिल जाएंगी। वैसे तो कई सारे जरूरी गैजेट के बारे में आप भी जानते होंगे लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे काम के गैजेट के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 500 रुपये से भी कम हैं लेकिन ये गैजेट बड़े ही काम के हैं। इन गैजेट को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं... आइए जानते हैं इनके बारे में.

Five affordable tech gadgets priced under Rs 500 to buy for use
Multi function keychain light - फोटो : amazon

Multi function keychain light
इस मल्टीफंक्शन कीचेन को आप अमेजन से 200 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। इसमें एक LED लाइट है और इसे चार्ज करने के लिए टाईप-सी पोर्ट भी मिलता है। इस चाबी रिंग में चुंबक है तो आप किसी जगह पर आराम से चिपकाकर रख सकते हैं। इसमें बोतल ओपनर भी है।

Five affordable tech gadgets priced under Rs 500 to buy for use
Anti-Theft Alarm Device - फोटो : amazon

ब्लूटूथ एंटी थेफ्ट अलार्म डिवाइस
इस गैजेट को भी आप 200 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। QOCXRRIN वायरलेस ब्लूटूथ 4.0 एंटी लॉस्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म डिवाइस एक तरह का ब्लूटूथ ट्रैकर है। इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे किसी भी चाबी रिंग से आसानी से अटैच किया जा सकता है। इसमें एक कैमरा शटर बटन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five affordable tech gadgets priced under Rs 500 to buy for use
Hkaudio M28 TWS - फोटो : amazon

Hkaudio M28 TWS
Hkaudio M28 एक ईयरबड्स है लेकिन इसमें एक पावरबैंक भी है यानी ईयरबड्स और पावरबैंक दोनों का काम एक ही गैजेट से पूरा हो जाएगा। इसके साथ मिलने वाले पावरबैंक में एक USB पोर्ट मिलता है जिससे आप अपने फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। इस बड्स में ब्लूटूथ 5.1 है और गेमिंग मोड भी मिलता है।

विज्ञापन
Five affordable tech gadgets priced under Rs 500 to buy for use
Cleaner kit - फोटो : amazon

VIHM 7 इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर किट
इसकी कीमत 399 रुपये है। VIHM एक 7 इन वन इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर किट है जिसका इस्तेमाल मॉनिटर, कीबोर्ड, फोन, एयरपॉड्स और लैपटॉप को साफ करने में किया जा सकता है। यदि आप अपने गैजेट को साफ रखना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बढ़िया आइटम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed