सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   xiaomi X pro 2026 75 inch qled smart tv india launch 19 february features price details

Xiaomi X Pro 2026: शाओमी भारत में लॉन्च करेगी 75 इंच स्क्रीन वाला QLED TV, जानें क्या होगा खास

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

शाओमी भारत में अपने टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी 19 फरवरी को अपनी लोकप्रिय X Pro QLED सीरीज का 2026 मॉडल लॉन्च करेगी, जिसमें पहली बार 75-इंच का विशाल स्क्रीन साइज मिलेगा। शानदार पिक्चर क्वालिटी और किफायती दाम के साथ यह टीवी मनोरंजन का अनुभव बदल देगा।

xiaomi X pro 2026 75 inch qled smart tv india launch 19 february features price details
X Pro QLED Smart TV - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Xiaomi भारत में अपनी X Pro QLED TV के नए मॉडल को 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जहां टीवी के प्रमुख फीचर्स पहले ही साझा कर दिए गए हैं। यह नया मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।
Trending Videos


75 इंच स्क्रीन के साथ आएगा नया मॉडल
यह टीवी पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुई X Pro QLED Smart TV सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा। पिछली सीरीज में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के मॉडल पेश किए गए थे, जबकि इस बार कंपनी पहली बार 75 इंच स्क्रीन वाला वेरिएंट ला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2025 में लॉन्च हुए X Pro QLED TV की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई थी। इन मॉडलों में 4K रेजलूशन डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Dolby Vision, HDR10+ और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। टीवी Xiaomi के Vivid Picture Engine 2 और DLG टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और बेहतर हो जाती है।

दमदार साउंड और परफॉर्मेंस
सीरीज के 65 इंच मॉडल में 34W स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Xiaomi Sound, Dolby Audio, DTS X और DTS Virtual X टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर A55 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माना जा रहा है कि आने वाले 75 इंच मॉडल में भी इसी तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट के लिए भी नई LED सीरीज
भारत के अलावा Xiaomi ग्लोबल मार्केट में भी नई टीवी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Xiaomi TV S Mini LED 2026 नाम से 98 इंच तक के मॉडल पेश करेगी।

इस सीरीज में 55, 65, 75, 85 और 98 इंच स्क्रीन साइज के विकल्प मिलेंगे। सभी मॉडल 4K UHD रेजलूशन के साथ आएंगे और Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। यूजर्स को Google Assistant, Google Cast और Apple AirPlay का भी सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed