Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   GTA 6 Scams Exposed Fake Downloads and Phishing Links Steal Gamer Data

जीटीए 6 के नाम पर बड़ा स्कैम: फ्री डाउनलोड और सस्ते ऑफर दिखाकर हो रही ठगी, क्या है बचने का तरीका?

Thu, 19 Nov 2026 04:54 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

  • जीटीए 6 के फ्री कोड का लालच देकर साइबर ठक कर रहे ठगी।
  • पीसी और मोबाइल वर्जन के नाम पर फैला रहे वायरस।
  • अनजान लिंक पर लॉगिन न करें और यूआरएल चेक करें। 
  • आखिर क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं?

विज्ञापन
GTA 6 Scams Exposed Fake Downloads and Phishing Links Steal Gamer Data
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रॉकस्टार गेम्स के बहुचर्चित गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 यानी जीटीए 6 को लेकर दुनिया भर के गेमर्स में जबरदस्त उत्साह है। इसी दीवानगी को अब साइबर ठगों ने अपना हथियार बना लिया है। हाल ही में साइबर सुरक्षा कंपनियों मैलवेयरबाइट्स और नेटक्राफ्ट की जांच में ऐसे कई फर्जी वेबसाइटों का खुलासा हुआ है, जो गेम के नाम पर लोगों को ठग रही हैं। ये वेबसाइटें मुफ्त प्री-ऑर्डर, सस्ते गेम की और पीसी वर्जन डाउनलोड करने का लालच देकर यूजर्स का निजी डेटा चुरा रही हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन

फर्जी गूगल लॉगिन पेज और मुफ्त कोड का झांसा

साइबर सुरक्षा कंपनी मैलवेयरबाइट्स ने अपनी जांच में पाया है कि कई फर्जी वेबसाइटें यूजर्स को जीटीए 6 की मुफ्त कॉपी देने का वादा कर रही हैं। इन साइटों पर पहले यूजर से उसका पसंदीदा प्लेटफॉर्म जैसे प्लेस्टेशन 5, एक्सबॉक्स या पीसी चुनने को कहा जाता है। इसके बाद गेम पाने के लिए लॉगिन करने का विकल्प आता है, जो देखने में बिल्कुल असली गूगल लॉगिन पेज जैसा लगता है। लेकिन असल में यह एक नकली डोमेन होता है, जहां ईमेल और पासवर्ड डालते ही यूजर का अकाउंट हैकर्स के हाथ लग जाता है। इसके अलावा कई साइटें मुफ्त कोड देने के बदले सर्वे भरने या अनजान एप्स डाउनलोड करने को कहती हैं, जिससे सिर्फ ठगों की कमाई होती है और यूजर को कुछ नहीं मिलता।

विज्ञापन

पीसी वर्जन और मोबाइल एपीके फाइलों के जरिए मेलवेयर का खतरा

नेटक्राफ्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट पर जीटीए 6 के पायरेटेड पीसी वर्जन डाउनलोड करने के कई दावे किए जा रहे हैं। कुछ वेबसाइटें तो 112 जीबी की फाइल डाउनलोड करने का लिंक भी दे रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि रॉकस्टार गेम्स ने अभी तक पीसी के लिए इस गेम की कोई आधिकारिक घोषणा ही नहीं की है। जांच में यह भी सामने आया कि इन फर्जी फाइलों में खतरनाक ट्रोजन वायरस छिपे हैं, जो कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ ठग तो नकली लॉन्चर के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में सौ डॉलर तक की मांग कर रहे हैं। इसी तरह एंड्रॉयड के लिए भी नकली एपीके फाइलें बांटी जा रही हैं, जो असल में सिर्फ विज्ञापन दिखाने वाले संदिग्ध एप्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम जीटीए 6 स्कैम और उनसे होने वाले मुख्य खतरे क्या हैं?

साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से गेमर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है:

  • फर्जी मुफ्त गिवअवे: मुफ्त गेम या प्री-ऑर्डर रिवॉर्ड का लालच देकर नकली पेज पर लॉगिन कराया जाता है, जिससे आपके सोशल मीडिया और गेमिंग अकाउंट की जानकारी चोरी हो सकती है।
  • नकली कोड जनरेटर: कोड देने के नाम पर आपसे सर्वे करवाए जाते हैं या संदिग्ध ऐप्स इंस्टॉल कराए जाते हैं, जो फोन में अनचाहे विज्ञापन और वायरस भर देते हैं।
  • क्रैक्ड पीसी डाउनलोड: बिना आधिकारिक लॉन्च के पीसी वर्जन देने का दावा करने वाली फाइलें आपके सिस्टम में खतरनाक मेलवेयर और ट्रोजन वायरस पहुंचा सकती हैं।
  • सस्ते गेम की और फर्जी सपोर्ट साइट: भारी छूट पर गेम बेचने या रॉकस्टार की नकली कस्टमर सपोर्ट वेबसाइट बनाकर लोगों से सीधा बैंक या कार्ड पेमेंट ठगा जा रहा है।

नकली जीटीए 6 वेबसाइट की पहचान कैसे करें?

किसी भी वेबसाइट से गेम खरीदने या डाउनलोड करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतकर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। सबसे पहले यह ध्यान रखें कि जीटीए 6 को आधिकारिक तौर पर केवल प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज एक्स और एस के लिए ही घोषित किया गया है, इसलिए पीसी या मोबाइल वर्जन का दावा करने वाली हर साइट फर्जी है। किसी भी ऑफर पर क्लिक करने से पहले वेबसाइट के यूआरएल को ध्यान से जांचें, क्योंकि ठग असली कंपनी से मिलते-जुलते नामों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपना गूगल या गेमिंग अकाउंट लॉगिन न करें और बहुत ज्यादा सस्ते दामों में मिल रहे गेम कोड खरीदने से बचें।

अगर स्कैम लिंक पर क्लिक हो जाए तो तुरंत क्या करें?

यदि आपने गलती से किसी संदिग्ध जीटीए 6 वेबसाइट को खोल लिया है लेकिन वहां कोई जानकारी नहीं भरी है, तो घबराएं नहीं और तुरंत उस ब्राउजर टैब को बंद कर दें। वहीं अगर आपने किसी नकली पेज पर अपना गूगल या गेमिंग पासवर्ड डाल दिया है, तो बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें। यदि कोई अनजान एपीके या कंप्यूटर फाइल डाउनलोड हो गई है, तो उसे बिल्कुल न खोलें और तुरंत डिलीट करके डिवाइस को अच्छे एंटीवायरस से स्कैन करें। इसके अलावा अगर आपने कहीं बैंक कार्ड या पेमेंट की जानकारी साझा कर दी है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करके कार्ड ब्लॉक कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed