Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Nvidia Ransomware Attack The Gentlemen Hackers Threaten Data Leak in 10 Days Company Launches Investigation

कौन है द जेंटलमेन और कैसे करता है हमला?: एनवीडिया को दी 10 दिन में डेटा लीक करने की धमकी, कंपनी ने क्या कहा?

Thu, 19 Nov 2026 01:18 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 01:18 PM IST
सार

  • 'द जेंटलमेन' समूह ने एनवीडिया का डेटा चुराने का दावा किया है।
  • कंपनी को 10 दिनों में डेटा लीक करने की धमकी दी है।
  • हैकर्स ने 18 नवंबर को कंपनी का नाम डार्क वेब लीक साइट पर डाला।
  • आखिर कौन है द जेंटलमेन और कैसे करता है हमला? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Nvidia Ransomware Attack The Gentlemen Hackers Threaten Data Leak in 10 Days Company Launches Investigation
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एनवीडिया एक बार फिर साइबर सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में है। रैनसमवेयर समूह 'द जेंटलमेन' ने कंपनी का नाम अपनी डार्क वेब लीक साइट पर डालकर कथित तौर पर डेटा चोरी करने का दावा किया है। हैकर्स ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे चोरी की गई जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं। हालांकि एनवीडिया ने अपने सिस्टम पर किसी हमले के संकेत मिलने से इनकार किया है।

विज्ञापन

हैकर्स ने 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

18 नवंबर को रैनसमवेयर समूह द जेंटलमेन ने अपनी डार्क वेब वेबसाइट पर एनवीडिया का नाम और लोगो प्रदर्शित किया। इसके साथ एक काउंटडाउन भी लगाया गया, जिसमें शुरुआत में करीब 238 घंटे यानी 10 दिनों से थोड़ा कम समय दिखाया गया था। वेबसाइट पर 'डेटा इंफो-सून' का संदेश भी लिखा था। इसका मतलब है कि समूह जल्द ही कथित तौर पर चुराई गई जानकारी जारी करने की तैयारी में है। हैकर्स ने संपर्क के लिए टॉक्स नाम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप का विकल्प भी दिया है। हालांकि अब तक उन्होंने कोई फाइल, स्क्रीनशॉट या तकनीकी सबूत सार्वजनिक नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कथित चोरी में कितना डेटा शामिल है और कंपनी के किस हिस्से को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

एनवीडिया ने क्या कहा, जांच में क्या सामने आया?

इस मामले पर एनवीडिया ने पीसीमैग को बताया कि कंपनी ऐसी घटना की जांच कर रही है, जिसका संबंध किसी तीसरे पक्ष के कारोबारी साझेदार से हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, अभी तक उसके अपने कंप्यूटर सिस्टम या नेटवर्क पर किसी तरह के असर का संकेत नहीं मिला है। एनवीडिया स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। इसका मतलब है कि फिलहाल कंपनी के अपने नेटवर्क पर सेंधमारी की पुष्टि नहीं हुई है। जांच का दायरा किसी बाहरी साझेदार तक भी पहुंच सकता है। हालांकि कंपनी ने उस साझेदार का नाम नहीं बताया है। यह भी साफ नहीं किया गया है कि अगर वहां कोई सुरक्षा चूक हुई है तो उससे किस तरह की जानकारी प्रभावित हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की अब तक की 5 अहम बातें

  • हैकर ग्रुप: द जेंटलमेन नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने एनवीडिया को निशाने पर रखने का दावा किया है।
  • धमकी की तारीख: 18 नवंबर 2026 को कंपनी का नाम डार्क वेब लीक साइट पर डाला गया।
  • डेटा चोरी का दावा: समूह ने एनवीडिया से जुड़ी जानकारी चुराने की बात कही है, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया।
  • कंपनी का जवाब: एनवीडिया के अनुसार, उसके अपने सिस्टम और नेटवर्क प्रभावित होने के संकेत नहीं मिले हैं।
  • जांच की स्थिति: कंपनी एक संभावित तीसरे पक्ष के साझेदार से जुड़ी सुरक्षा घटना की जांच कर रही है।

कौन है द जेंटलमेन और कैसे करता है हमला?

द जेंटलमेन ग्रुप करीब 2025 के मिडिल में सामने आया था। शुरुआत में यह सीमित स्तर पर काम करता था, लेकिन सितंबर 2025 में इसने अपने रैनसमवेयर टूल दूसरे साइबर अपराधियों को भी उपलब्ध कराने शुरू कर दिए। इस तरीके को रैनसमवेयर-एज-ए-सर्विस कहा जाता है। इसमें एक समूह हमला करने वाले दूसरे लोगों को अपने टूल और तकनीकी ढांचा देता है। बदले में फिरौती से मिलने वाली रकम में हिस्सेदारी होती है। रैनसमवेयर.लाइव के आंकड़ों के मुताबिक, इस समूह ने 95 देशों में 1,123 संगठनों को अपना शिकार बताकर सूचीबद्ध किया है। हालांकि ये समूह के दावे हैं, सभी हमलों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। माइक्रोसॉफ्ट की सुरक्षा टीम ने मई 2026 में इस समूह की गतिविधियों का अध्ययन भी किया था।

डेटा लीक की धमकी कितनी गंभीर?

द जेंटलमेन से जुड़ी एक प्रमुख रणनीति डबल एक्सटॉर्शन कहलाती है। इसमें अपराधी किसी कंपनी की फाइलों को लॉक करने के साथ उसका गोपनीय डेटा भी चुरा लेते हैं। इसके बाद वे फिरौती मांगते हैं और भुगतान नहीं होने पर जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं। माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च के मुताबिक, इस समूह के रैनसमवेयर में नेटवर्क के भीतर फैलने, सुरक्षा टूल में बाधा डालने और डेटा रिकवरी को मुश्किल बनाने की क्षमता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि एनवीडिया के मामले में भी यही तकनीक इस्तेमाल हुई है। अब सबकी नजर काउंटडाउन खत्म होने पर है। अगर समूह कोई फाइल जारी करता है तो साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को उसकी असलियत और स्रोत की जांच करनी होगी। फिलहाल एनवीडिया की जांच और हैकर्स के अगले कदम का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed