{"_id":"69df3f5922395617e604e7d6","slug":"outlook-lite-app-shutdown-26-may-2026-android-users-shift-to-outlook-mobile-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Apps: एंड्रॉयड यूजर्स को झटका! इस तारीख को बाय-बाय कह देगा Microsoft का यह एप, अभी कर लें ये जरूरी काम","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Apps: एंड्रॉयड यूजर्स को झटका! इस तारीख को बाय-बाय कह देगा Microsoft का यह एप, अभी कर लें ये जरूरी काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लोकप्रिय ईमेल एप Outlook Lite को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला कर लिया है। 26 मई 2026 के बाद यह एप पूरी तरह काम करना बंद कर देगा। अगर आप भी इस लाइट एप के दीवाने थे, तो जानिए अब आपको क्या करना होगा।
Outlook Lite
- फोटो : माइक्रोसॉफ्ट
विज्ञापन
विस्तार
टेक दिग्गज Microsoft ने अपने हल्के ईमेल एप Outlook Lite को बंद करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 मई 2026 के बाद यह ऐप सही तरीके से काम नहीं करेगा। हालांकि ऐप ओपन तो होगा, लेकिन इसके मुख्य फीचर्स काम करना बंद कर देंगे। Outlook Lite को साल 2022 में खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था, जिनके स्मार्टफोन में कम स्टोरेज होता है या जहां इंटरनेट स्पीड धीमी रहती है।
क्यों लिया गया ऐप बंद करने का फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Microsoft इस ऐप को धीरे-धीरे बंद करने की तैयारी पहले ही कर चुका था। कंपनी ने 2025 में ही Outlook Lite को Google Play Store से हटाने की घोषणा कर दी थी और अक्टूबर 2025 से इसकी डाउनलोडिंग भी बंद कर दी गई थी। अब कंपनी चाहती है कि सभी यूजर्स मुख्य Outlook Mobile एप पर शिफ्ट हो जाएं, जहां ज्यादा फीचर्स और बेहतर सपोर्ट उपलब्ध है।
यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर
25 मई 2026 के बाद Outlook Lite का इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। यूजर्स अपने मेलबॉक्स तक पहुंच नहीं बना पाएंगे और एप के जरूरी फीचर्स जैसे नेविगेशन और अन्य ऑप्शंस भी काम करना बंद कर देंगे।
यह भी पढ़ें: एयरटेल का ₹1599 वाला ब्रॉडबैंड प्लान क्या वाकई है पैसा वसूल? 22+ OTT के साथ मिलती है 300Mbps की स्पीड
क्या आपका डेटा सुरक्षित रहेगा
इस बदलाव के बीच राहत की बात यह है कि यूजर्स का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। ईमेल, कैलेंडर और अटैचमेंट्स डिलीट नहीं होंगे। यूजर्स अपने पुराने अकाउंट से लॉगिन करके नए Outlook Mobile एप में आसानी से अपना सारा डेटा एक्सेस कर सकते हैं।
नए Outlook एप में कैसे करें शिफ्ट
Microsoft ने यूजर्स के लिए एप बदलने की प्रक्रिया आसान बनाई है। Outlook Lite एप के अंदर ही Upgrade का ऑप्शन दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से यूजर सीधे Play Store पर पहुंच जाता है। इसके अलावा, यूजर्स खुद भी Play Store पर जाकर Outlook Mobile एप सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Outlook Lite का बंद होना उन यूजर्स के लिए जरूर बदलाव लेकर आएगा, जो हल्के और कम डेटा वाले एप पर निर्भर थे। हालांकि, नए Outlook Mobile एप में ज्यादा फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स का अनुभव और बेहतर हो सकता है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन