{"_id":"69eb04da391edadd0f01f4b3","slug":"skyscanner-chatgpt-app-flight-search-feature-compare-prices-tech-news-hindi-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Flight Search: अब ChatGPT पर खोजें सस्ती फ्लाइट्स! Skyscanner का नया एप देगा सबसे बेस्ट डील","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Flight Search: अब ChatGPT पर खोजें सस्ती फ्लाइट्स! Skyscanner का नया एप देगा सबसे बेस्ट डील
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
ChatGPT Flight Search: अब फ्लाइट सर्च के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Skyscanner ने ChatGPT के अंदर अपना नया एप लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स बातचीत के जरिए ही फ्लाइट सर्च और प्राइस कंपेयर कर सकेंगे।
चैटजीपीटी पर खोजें सस्ती फ्लाइट्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ट्रैवल सर्च प्लेटफॉर्म Skyscanner ने ChatGPT के अंदर अपना नया एप पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब नैचुरल लैंग्वेज में बातचीत करते हुए फ्लाइट्स सर्च कर सकते हैं और उनके दामों की तुलना कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल भारत में उपलब्ध हो चुकी है और यूजर्स को सीधे चैट इंटरफेस में ही फ्लाइट से जुड़ी जानकारी मिल जाती है।
यूजर्स ChatGPT के एप स्टोर से Skyscanner एप इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद वे साधारण भाषा में कमांड देकर फ्लाइट सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, यूजर लिख सकता है- “@skyscanner मई में मुंबई के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट दिखाओ।” इसके जवाब में सिस्टम तुरंत फ्लाइट ऑप्शंस, किराया और रूट की जानकारी चैट में ही दिखा देता है।
सबसे खास बात यह है कि ये रिजल्ट्स रियल-टाइम में अपडेट होते रहते हैं और यूजर्स बिना एप छोड़े ही अलग-अलग विकल्पों की तुलना कर सकते हैं।
आसान हुआ फ्लाइट सर्च का तरीका
इस नए फीचर का मकसद पारंपरिक फ्लाइट सर्च प्रक्रिया को आसान बनाना है। जहां पहले यूजर्स को कई फिल्टर और स्टेप्स से गुजरना पड़ता था, अब वही काम बातचीत के जरिए हो सकता है। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार तारीख, डेस्टिनेशन या एयरपोर्ट बदलकर सर्च को और बेहतर बना सकते हैं। यानी बार-बार सर्च शुरू करने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Mobile Recharge: भारत में आया कमाल का फीचर, एप से ही करें Airtel, Jio और Vi का रिचार्ज
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
इस इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स को कई फ्लाइट ऑप्शंस एक साथ दिखाई देंगे, जिनमें कीमत, एयरलाइन और यात्रा की अवधि जैसी जरूरी जानकारी शामिल होगी। Skyscanner ने बताया कि यह फीचर उनके मौजूदा प्राइसिंग और तुलना सिस्टम पर आधारित है, जिसे अब चैट-आधारित इंटरफेस के साथ जोड़ा गया है। कंपनी अपने एयरलाइन पार्टनर्स के डेटा का इस्तेमाल करके रिजल्ट्स दिखाती है।
ChatGPT पर ऐसे खोजें सबसे सस्ती फ्लाइट्स
Trending Videos

- सबसे पहले ChatGPT को ओपन करके साइन-इन करें। इसके बाद एप सेक्शन में जाकर Skyscanner को इंस्टॉल करें।
- फिर एक नया चैट शुरू करें और अपनी जरूरत के हिसाब से कमांड लिखें, जैसे- “दिल्ली से मुंबई के लिए मई में सबसे सस्ती फ्लाइट दिखाओ।” इसके बाद आपको तुरंत फ्लाइट ऑप्शंस दिखाई देने लगेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X