सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   WhatsApp Mobile Recharge: New Feature Rolls Out in India for Airtel, Jio, and Vi Users

WhatsApp Mobile Recharge: भारत में आया कमाल का फीचर, एप से ही करें Airtel, Jio और Vi का रिचार्ज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 23 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp Recharge Feature India: व्हाट्सएप ने भारत में यूजर्स के लिए इन-एप 'मोबाइल रिचार्ज' फीचर लॉन्च किया है। अब एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के प्रीपेड यूजर्स चैट करते हुए ही सीधे व्हाट्सएप के जरिए अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए होम स्क्रीन पर एक नया '₹' आइकन जोड़ा गया है।

WhatsApp Mobile Recharge: New Feature Rolls Out in India for Airtel, Jio, and Vi Users
व्हाट्सएप पर अब कर सकेंगे रिचार्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

मैसेजिंग एप WhatsApp ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक बहुत ही काम का फीचर शुरू किया है। अब आप दोस्तों से चैटिंग करने के साथ-साथ सीधे एप से ही अपना मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp ने PayU नाम की एक पेमेंट कंपनी के साथ हाथ मिलाया है।

Trending Videos


यह नई सुविधा आने वाले कुछ ही हफ्तों में सभी एंड्रॉयड और आइफोन इस्तेमाल करने वालों के फोन में आ जाएगी। आपको बता दें कि WhatsApp पर पहले से ही बिल भरने और कुछ शहरों में मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा है। अब रिचार्ज का फीचर आने से यह एप और भी ज्यादा काम का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किन नंबरों पर कर सकेंगे रिचार्ज?

इस नए अपडेट के बाद एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया (वीआइ) के प्रीपेड यूजर्स अपना मनपसंद प्लान चुनकर आसानी से मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको WhatsApp बंद करके किसी दूसरे एप (जैसे पेटीएम या फोनपे) पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


एप में क्या बदला है?

रिचार्ज और पेमेंट को आसान बनाने के लिए WhatsApp में एक छोटा सा बदलाव हुआ है। अब आपको WhatsApp की होम स्क्रीन पर कैमरे वाले निशान के ठीक बगल में रुपये (₹) का एक नया आइकन या निशान दिखाई देगा। यह निशान किसी जादू की छड़ी की तरह है। 


इस पर टैप करते ही आप पेमेंट सेक्शन में पहुंच जाएंगे, जहां से मोबाइल रिचार्ज करना, UPI से पैसे भेजना और मेट्रो टिकट बुक करना सब एक ही जगह हो जाएगा। यह (₹) का निशान आपकी चैट्स के अंदर भी रहेगा, ताकि आप किसी से बात करते हुए भी तुरंत उसे पैसे भेज सकें।


WhatsApp से रिचार्ज कैसे करें? 

एप से रिचार्ज करना बहुत ही आसान और पूरी तरह सुरक्षित है। बस ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • अपने WhatsApp की होम स्क्रीन या किसी भी चैट में ₹ (रुपये) के निशान पर टैप करें।
  • इसके बाद मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज वाले विकल्प को चुनें।
  • अब वह मोबाइल नंबर डालें जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं। (आप अपना या अपने किसी दोस्त/रिश्तेदार का नंबर भी डाल सकते हैं)।
  • नंबर डालने के बाद अपनी टेलीकॉम कंपनी (एयरटेल, जियो या वीआइ) चुनें।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से सही रिचार्ज प्लान चुनें।
  • अब पेमेंट करने का तरीका चुनें (आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं)।
  • अगर आप UPI से पेमेंट कर रहे हैं, तो अपना UPI PIN डालकर रिचार्ज पूरा करें।


रिचार्ज पूरा होने के बाद क्या होगा?

जैसे ही आपका रिचार्ज सफलतापूर्वक हो जाएगा, आपकी स्क्रीन पर एक कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा। इसमें आपके रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी होगी। अगर आप भविष्य में यह देखना चाहें कि आपने पहले कब-कब रिचार्ज किया था तो आप पेमेंट्स पेज पर सबसे नीचे अपनी हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed