{"_id":"69eb31b0a4efff04320bbcfb","slug":"marriage-certificate-apply-online-via-aadhaar-step-by-step-guide-inside-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म: घर बैठे आधार से ऑनलाइन बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट; जानें प्रोसेस","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म: घर बैठे आधार से ऑनलाइन बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट; जानें प्रोसेस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Online Marriage Certificate Apply: शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है। इसके बिना कई सरकारी और कानूनी काम अटक सकते हैं, जैसे पासपोर्ट बनवाना, बैंक से जुड़े काम या अन्य आधिकारिक प्रक्रियाएं। इसके बावजूद कई लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर और जटिल प्रक्रियाओं के डर से इसे टालते रहते हैं, लेकिन अधिकतर लोग नहीं जानते कि आधार कार्ड से भी आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। इस लेख में जानिए कैसे...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Aadhaar Card Marriage Registration: मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब कपल्स अपने आधार कार्ड की मदद से राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आधार के जरिए डिटेल्स फेच करने से फॉर्म में गलती की गुंजाइश खत्म हो जाती है और प्रोसेस भी तेज होता है। इसके लिए आपको बस कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, फिर फीस भरकर, तय तारीख पर रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर वेरिफिकेशन करवाना होगा।
Marriage Certificate Documents List: आवेदन से पहले रखें ये जरूरी दस्तावेज
अगर आप अपने आधार कार्ड से मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें...
आधार कार्ड से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ये ऑनलाइन प्रोसेस होने के बाद, आपको तय तारीख पर पति-पत्नी और दो गवाहों के साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर एसडीएम या रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा। वहां वेरिफिकेशन होते ही आपका डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Trending Videos
Marriage Certificate Documents List: आवेदन से पहले रखें ये जरूरी दस्तावेज
अगर आप अपने आधार कार्ड से मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें...
- पति और पत्नी दोनों का आधार कार्ड।
- 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र।।
- शादी का निमंत्रण पत्र या धार्मिक स्थल का विवाह प्रमाण पत्र।
- पति-पत्नी की संयुक्त फोटो
- दो गवाहों के आधार कार्ड और उनकी फोटो।
आधार कार्ड से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे मान लीजिए अगर आप यूपी के रहने वाले हैं, तो आपको igrsup.gov.in पर अगर दिल्ली के हैं, तो आपको edistrict.delhigovt.nic.in पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।
- फिर नई यूजर आईडी बनाएं और लॉगिन करने के बाद Marriage Registration के विकल्प को चुनें।
- फिर न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करके आवेदन शुरू कर दें।
- फॉर्म भरते समय ध्यान रखें किआधारनंबर डालकर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। इससे आपकी नई जानकारी अपने आप भर जाएगी।
- इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने एक एप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये ऑनलाइन प्रोसेस होने के बाद, आपको तय तारीख पर पति-पत्नी और दो गवाहों के साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर एसडीएम या रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा। वहां वेरिफिकेशन होते ही आपका डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X