सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   The Found Report 2026: Mobile Phones Top List Most Lost Gadgets During Air Travel

Gadgets: एयरपोर्ट पर कौस-से गैजेट्स सबसे ज्यादा भूलते हैं लोग? रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 24 Apr 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Unclaimed Baggage Found Report 2026: सफर के दौरान सामान खो जाना लोगों की सबसे बड़ी समस्या रहती है। खासकर हवाई यात्रा के दौरान चेक-इन बैगेज में रखें इलेक्ट्रॉनिक्स के खोने का जोखिम ज्यादा होता है। यह बात हाल ही में जारी हुए द फाउंड रिपोर्ट 2026 में भी सामने आई है। रिपोर्ट ने उन गैजेट्स की लिस्ट भी जारी की है जो यात्री सबसे ज्यादा पीछे छोड़ देते हैं। जानिए वे कौन-कौन से सामान  हैं।
 

The Found Report 2026: Mobile Phones Top List  Most Lost Gadgets During Air Travel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

Lost phone airline statistics: रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अनक्लेम्ड सामान में 51,000 से ज्यादा मोबाइल फोन पाए गए हैं। इसके बाद चार्जर और केबल (41,000) का नंबर आता है। फिर हेडफोन (40,000) और टैबलेट (35,000) भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अक्सर ये चीजें फ्लाइट की सीटबैक पॉकेट में ही छूट जाती हैं।
Trending Videos


खोए गैजेट्स का क्या होता है?
रिपोर्ट के मुताबिक, जो सामान लंबे समय तक क्लेम नहीं होता, उसे प्रोसेस किया जाता है। इसके बाद इन गैजेट्स का पूरा डाटा डिलीट कर दिया है। फिर डिवाइस को फैक्टरी रीसेट किया जाता है। इसके बाद फिर उन्हें रिसाइकल, डोनेट या रीसेल किया जाता है। इससे यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आपका सामान खो जाए तो क्या करें?
अगर यात्रा के दौरान आपका बैग या सामान खो जाता है, तो आप बिना समय गवाएं तुरंत एयरलाइन के काउंटर पर रिपोर्ट दर्ज करें। एयरलाइन के एप से बैग ट्रैक करें फिर क्लेम फाइल करें। इसके बाद भी अगर दो हफ्ते तक बैग या अन्य खाेया सामान  नहीं मिलता, तो उसे खोया हुआ ही घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि ज्यादातर मामलों में एयरलाइंस नियमों के तहत मुआवजा भी देती हैं।

अनक्लेम्ड बैगेज को क्या किया जाता है?
अमेरिका में तो ज्यादातर अनक्लेम्ड सामान अलबामा के एक बड़े वेयरहाउस में भेजा जाता है, जहां अनक्लेम्ड बैगेज नाम की कंपनी इन्हें संभालती है। फिर यहां से सामान को रिसाइकल किया जाता है। इसके बाद जरूरमंदों को उसे दान कर दिया जाता है या फिर ऑनलाइन बेच दिया जाता है।

कुछ चौंकाने वाले गैजेट्स भी मिले
खोए हुए सामान की लिस्ट केवल फोन तक सीमित नहीं है। इसमें कुछ महंगे गैजेट्स भी शामिल हैं जैसे बायोनिक घुटना (क्लिनिकल ट्रायल वाला), T530 थर्मल कैमरा, जिसकी कीमत करीब 12 हजार डॉलर है। इसके बाद करीब 7,200 डॉलर का 2023 MacBook Pro, 1941 का बारोमीटर और 1900 के दशक का पुराना टेलीफोन शामिल है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रिपोर्ट साफ दिखाती है कि यात्रा के दौरान लापरवाही महंगी पड़ सकती है। खासकर महंगे गैजेट्स को हमेशा कैरी-ऑन बैग में रखना बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed