OnePlus Watch 4 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट: 3000 निट्स डिस्प्ले और 5 दिन की बैटरी लाइफ, जानें क्या है खास
OnePlus Watch 4: वनप्लस ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच OnePlus Watch 4 को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 3000 निट्स की सुपर-ब्राइट डिस्प्ले, दमदार टाइटेनियम बिल्ड, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Wear OS 6.0 के साथ आने वाली इस प्रीमियम वॉच के सभी फीचर्स आधिकारिक तौर पर सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं इस नई स्मार्टवॉच में क्या-क्या खास मिलने वाला है। साथ ही जानेंगे कि इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है और भारत में यह कब तक दस्तक देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OnePlus की अगली फ्लैगशिप स्मार्टवॉच, OnePlus Watch 4 को ब्रांड की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसी के साथ इस नई वियरेबल डिवाइस के सभी फीचर्स और डिटेल्स भी ऑफिशियली सामने आ गए हैं। यह पिछले साल आई OnePlus Watch 3 का अपग्रेडेड वर्जन है।
वैसे तो इस नई स्मार्टवॉच के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। खास बात यह है कि नई OnePlus Watch 4 अपने पुराने मॉडल के मुकाबले थोड़ी पतली और हल्की है। आइए जानते हैं कि इस नई स्मार्टवॉच में क्या-क्या खास मिलने वाला है।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
शानदार डिस्प्ले: इस स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले (466×466 पिक्सल) दिया गया है। कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की मजबूती के लिए इस पर सैफायर क्रिस्टल कवर ग्लास लगाया गया है।
हल्का और आरामदायक डिजाइन: स्ट्रैप के साथ इस वॉच का वजन करीब 68 ग्राम है। यह पिछली OnePlus Watch 3 (वजन 81 ग्राम) के मुकाबले काफी हल्की है। इससे इसे लंबे समय तक पहनना ज्यादा आरामदायक रहेगा।
प्रोसेसर और स्टोरेज: परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी Watch 3 वाला ही Qualcomm Snapdragon W5 प्रोसेसर दिया गया है। यानी परफॉर्मेंस आपको पहले जैसी ही दमदार मिलेगी। इसके साथ ही वॉच में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग: नई वॉच में 646mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। ये Watch 3 की 631mAh बैटरी से थोड़ी बड़ी है। OnePlus का दावा है कि हैवी यूसेज पर यह 3 दिन और 'स्मार्ट मोड' में 5 दिन तक चल सकती है। इसे 0 से 100% फुल चार्ज होने में लगभग 75 मिनट का समय लगता है।
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह वॉच गूगल के लेटेस्ट Wear OS 6.0 पर काम करती है। इस पर OnePlus के अपने ऑक्सीजनओएस वॉच 8 की लेयर दी गई है। इससे यूजर्स को काफी स्मूद और रिफाइंड इंटरफेस मिलेगा।
प्रीमियम बिल्ड और कलर्स: डिजाइन की बात करें तो OnePlus Watch 4 में बेहद प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है। इसका केस टाइटेनियम अलॉय से बना है, जो न केवल इसे एक लग्जरी लुक देता है बल्कि काफी मजबूत और ड्यूरेबल भी बनाता है।
कंपनी ने इसे दो खास फिनिश में पेश किया है- एक 'मिडनाइट टाइटेनियम' जो फ्लोरोरबर स्ट्रैप के साथ आता है और दूसरा 'एवरग्रीन टाइटेनियम' जिसमें मिक्स फ्लोरोरबर स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही स्ट्रैप्स का डिजाइन काफी अलग और अट्रैक्टिव है। कुल मिलाकर, इसका रग्ड और क्लासी अवतार इसे स्पोर्ट्स लवर्स और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
कीमत और क्या भारत में होगी लॉन्च?
जहां तक कीमत और उपलब्धता का सवाल है, OnePlus ने फिलहाल Watch 4 की आधिकारिक कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, अगर पिछले मॉडल पर गौर करें तो OnePlus Watch 3 को 329.99 डॉलर (लगभग 31 हजार रुपए) में लॉन्च किया गया था।
इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि नई वॉच भी इसी प्राइस रेंज के आस-पास देखने को मिल सकती है। भारत में इसके लॉन्च होने की संभावना थोड़ी कम नजर आती है, क्योंकि कंपनी ने OnePlus Watch 3 को भी भारतीय बाजार में पेश नहीं किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रांड इस बार अपनी रणनीति बदलता है या नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

कमेंट
कमेंट X