{"_id":"69eb2292f6f3edf3070107ef","slug":"oneplus-nord-ce6-upcoming-launch-india-8000mah-battery-144hz-display-features-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OnePlus का 'बाहुबली' 5G फोन तैयार: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आएगा Nord CE 6","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus का 'बाहुबली' 5G फोन तैयार: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आएगा Nord CE 6
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
OnePlus भारत में 7 मई को अपनी नई Nord CE 6 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एडवांस AI फीचर्स मिलेंगे, जो मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 Series
- फोटो : OnePlus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता OnePlus भारत में 7 मई को अपनी नई Nord CE 6 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite पेश किए जाएंगे। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यूजर्स में उत्सुकता बढ़ गई है।
Nord CE 6: प्रीमियम डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह हाई रिफ्रेश रेट यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव देगा।
फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत परफॉर्मर बना सकता है। इसके साथ ही 33,000mm² एरिया वाला बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में फोन ठंडा बना रहेगा।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर काम करेगा। इसमें कई एडवांस AI फीचर्स दिए जाएंगे, जिनमें AI Portrait Glow, AI Perfect Shot, AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Eraser और AI Detail Boost जैसे टूल शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को बिल्ट-इन वीडियो और म्यूजिक एडिटिंग टूल्स भी मिलेंगे, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इसे और उपयोगी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: इस देश में लौट रहा है स्मार्टफोन्स का पुराना दौर, लोग खुद निकाल सकेंगे स्मार्टफोन की बैटरी!
OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने का दावा किया जा रहा है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा। साथ ही MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन इसकी मजबूती को और बढ़ाता है।
Nord CE 6 Lite: किफायती लेकिन दमदार विकल्प
सीरीज के दूसरे फोन Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया जाएगा।
यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आएगा और Hyper Black व Vivid Mint जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
किसके लिए होगा खास?
OnePlus Nord CE 6 सीरीज में बड़ी बैटरी, हाई-एंड डिस्प्ले और AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। यह सीरीज उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है जो परफॉर्मेंस, बैटरी और स्मार्ट फीचर्स का संतुलित पैकेज चाहते हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X