{"_id":"69e5e3044c8827e44a08a723","slug":"smart-tv-factory-reset-kaise-kare-android-tv-reset-guide-hindi-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: स्मार्ट टीवी बार-बार हो रहा है हैंग? कर लें बस ये एक काम, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा परफॉर्मेंस","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: स्मार्ट टीवी बार-बार हो रहा है हैंग? कर लें बस ये एक काम, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा परफॉर्मेंस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:56 PM IST
सार
Smart TV Factory Reset: आज एंड्रॉयड टीवी हर घर की पसंद है, लेकिन लंबे इस्तेमाल के बाद इनमें लैग, एप क्रैश या हैंगिंग जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। अगर आपका स्मार्ट टीवी भी परेशान कर रहा है, तो ये एक काम जरूर करें जिससे टीवी फिर से नए जैसा काम करने लगेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट टीवी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल सोनी, सैमसंग, शाओमी और टीसीएल जैसी बड़ी कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं। जब टीवी थोड़ा-बहुत धीमा चलने लगे या कभी-कभी अटकने लगे, तो हम अक्सर पावर बटन दबाकर उसे रीस्टार्ट कर देते हैं। यह छोटी-मोटी समस्याओं जैसे मामूली लैग या एप के फंसने को ठीक करने के लिए काफी होता है। लेकिन अगर आपका टीवी बार-बार क्रैश हो रहा है, सिस्टम सही से शुरू (बूट) नहीं हो पा रहा है या एप्स काम करना बंद कर चुके हैं, तो सिर्फ रिस्टार्ट करने से काम नहीं चलता। ऐसे में एक तरीका है जो एंड्रॉयड टीवी को ठीक करने में हमेशा काम आता है।
Trending Videos
स्मार्ट टीवी
- फोटो : AI
Factory Reset से नए जैसा हो जाएगा टीवी
अगर टीवी बार-बार लैग करने लगे, एप्स क्रैश हों या सिस्टम फ्रीज होने लगे तो उसे फैक्ट्री रीसेट करना सबसे बेहतर ऑप्शन है। इससे आपका टीवी बिल्कुल नए जैसा हो जाता है और उसी तरह चलने लगता है जैसा आपने उसे नया खरीदा था। हालांकि, फैक्ट्री रीसेट करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

Factory Reset से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock

फैक्ट्री रीसेट बटन दबाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि यह प्रक्रिया आपके टीवी का सारा डेटा मिटा देगी। इसमें आपके डाउनलोड किए गए सभी एप्स हट जाएंगे, जिन्हें आपको बाद में दोबारा इंस्टॉल करना होगा। इसके अलावा, आपकी चुनिंदा सेटिंग्स जैसे पिक्चर मोड, साउंड सेटिंग्स और पैरेंटल कंट्रोल भी खत्म हो जाएंगे।
सबसे जरूरी बात यह है कि आपका गूगल अकाउंट, वाई-फाई पासवर्ड, एप प्रिफरेंस और वॉचलिस्ट भी डिलीट हो जाएगी। अगर आपने टीवी से कोई एक्सटर्नल डिवाइस जोड़कर डेटा सेव किया है, तो वह भी जा सकता है। इसलिए इसे हमेशा एक आखिरी विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करें, या तब करें जब आप अपना टीवी किसी को बेचने या एक्सचेंज करने जा रहे हों।

Reset से पहले डेटा सिंक करना न भूलें
- फोटो : AI
Reset से पहले डेटा सिंक करना न भूलें
अपने जरूरी डेटा को बचाने के लिए एंड्रॉयड टीवी में 'एप डेटा सिंक' की सुविधा दी जाती है। फैक्ट्री रीसेट शुरू करने से पहले होम स्क्रीन पर जाकर ऊपर दायीं ओर दिए गए 'सेटिंग्स' विकल्प को चुनें। इसके बाद 'अकाउंट्स एंड साइन-इन' सेक्शन में जाकर अपना गूगल अकाउंट सलेक्ट करें। यहां आपको उन एप्स की एक सूची दिखेगी जिनका डेटा क्लाउड में सेव किया जा सकता है। जिन एप्स का डेटा आप सुरक्षित रखना चाहते हैं, उनके सामने वाले टॉगल को ऑन करें और Sync now पर क्लिक कर दें। इससे रीसेट के बाद जब आप दोबारा लॉगइन करेंगे, तो काफी कुछ आसानी से रिकवर हो जाएगा।

Smart TV को Factory Reset करने का आसान तरीका
- फोटो : Adobe Stock
Smart TV को Factory Reset करने का आसान तरीका
स्मार्ट टीवी को फैक्ट्री रीसेट करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए सबसे पहले टीवी की Settings में जाएं। वहां Device Preferences या इसी तरह के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Reset या Factory Data Reset का ऑप्शन चुनें। कुछ टीवी में यह About सेक्शन के अंदर भी मिल सकता है।
जब आप Reset पर क्लिक करेंगे, तो एक कंफर्मेशन मैसेज दिखाई देगा। यहां Erase Everything या Reset ऑप्शन को चुनते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रीसेट के दौरान टीवी कुछ बार खुद-ब-खुद रीस्टार्ट होगा, जो पूरी तरह सामान्य है। कुछ मिनट बाद आपका टीवी नए डिवाइस की तरह स्टार्ट हो जाएगा।

कमेंट
कमेंट X