{"_id":"6a1a9771dc579b54a40922fe","slug":"whatsapp-let-users-log-out-without-deleting-chats-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: अब व्हाट्सएप से ब्रेक लेना होगा आसान, बिना चैट डिलीट किए एप से कर सकेंगे लॉगआउट; आ रहा शानदार फीचर","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp: अब व्हाट्सएप से ब्रेक लेना होगा आसान, बिना चैट डिलीट किए एप से कर सकेंगे लॉगआउट; आ रहा शानदार फीचर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 30 May 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp New Logout Feature Update: व्हाट्सएप जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार करोड़ों यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। अब यूजर्स एप डिलीट किए बिना और चैट हिस्ट्री खोए बिना व्हाट्सएप से लॉगआउट कर सकेंगे। जानिए यह नया फीचर कैसे काम करेगा, इसमें क्या खास होगा और आपके फोन तक यह कब पहुंच सकता है।
व्हाट्सएप पर जल्द आने वाला है शानदार फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
WhatsApp Beta for Android 2.26.21.9: व्हाट्सएप यूजर्स लॉगआउट विकल्प की कमी लंबे समय से महसूस कर रहे थे, वो भी बिना चैट हिस्ट्री गायब हुए। लेकिन अब उनकी इस समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप का नया लॉगआउट फीचर टेस्टिंग मोड में है। जिसकी मदद से यूजर्स बिना एप डिलीट किए और बिना चैट्स खोए अस्थायी रूप से अकाउंट से साइन आउट कर सकेंगे।
व्हाट्सएप में क्या नया होगा?
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.21.9 में देखा गया है। फिलहाल इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है और आने वाले महीनों में ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है, जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप से दूरी बनाना चाहते हैं, और अपनी पुरानी चैट व मीडिया फाइल्स भी सहेज कर रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Logout from WhatsApp Without Deleting Data: अब तक क्या थी सबसे बड़ी परेशानी?
अब तक व्हाट्सएप यूजर्स के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं था, हालांकि अभी भी नहीं है, लेकिन जल्द ही मिल जाएगा। अब अगर कोई यूजर कुछ समय के लिए व्हाट्सएप अनइंस्टॉल करेगा और उसके बाद दोबारा एप इंस्टॉल करने पर मोबाइल नंबर वेरिफाई करने और चैट बैकअप रिस्टोर करने जैसी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। यही वजह थी कि कई यूजर्स इस फीचर की मांग लंबे समय से कर रहे थे।
Trending Videos
यूजर्स को कहां मिलेगा यह फीचर?
नई रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स काे लॉगआउट फीचर का विकल्प व्हाट्सएप की सेटिंग के अकाउंट सेक्शन में दिया जाएगा। जैसे ही यूजर इस विकल्प को चुनेगा, उसे एक कन्फर्मेशन स्क्रीन दिखाई जाएगी। कंफर्मेशन के बाद अकाउंट डिवाइस से अस्थायी रूप से डिस्कनेक्ट हो जाएगा, लेकिन चैट्स, सेटिंग्स और अन्य डेटा डिवाइस में सुरक्षित रहेंगे। जब यूजर वापस लॉगिन करना चाहेगा, तो उसे दोबारा लंबी सेटअप प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
डिजिटल डिटॉक्स के लिए होगा बेहद उपयोगी
आज के समय में लगातार आने वाले मैसेज, ग्रुप नोटिफिकेशन और कॉल्स कई लोगों के लिए तनाव का कारण बन जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नया लॉगआउट फीचर डिजिटल डिटॉक्स लेने वालों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। यूजर्स कुछ दिनों के लिए व्हाट्सएप से दूर रह सकेंगे और वापस आने पर उनकी सभी चैट्स और सेटिंग्स पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।
व्हाट्सएप पहले से दे रहा है कई प्राइवेसी फीचर्स
मेटा लगातार व्हाट्सएप में नए प्राइवेसी और यूजर-कंट्रोल फीचर्स जोड़ रहा है। फिलहाल एक ही फोन में एक ही एप पर दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप चलाया जा सकता है। इसके अलावा एप लॉक फीचर भी दे दिया गया है, जिसकी मदद से फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या पासकोड के जरिए अपनी चैट्स को सुरक्षित रख सकते हैं।
कब तक मिलेगा सभी यूजर्स को?
फिलहाल मेटा ने इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह अभी बीटा टेस्टिंग चरण में है और कंपनी इसकी स्थिरता की जांच कर रही है। अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो आने वाले अपडेट्स में इसे सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।