भारत में लोगों ने नए साल की पूर्व संथ्या पर भेजे 20 अरब व्हाट्सएप मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर आपने भी अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को मैसेज भेजा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए साल के मौके पर भारत के लोगों ने कितने व्हाट्सएप मैसेज भेजे हैं। व्हाट्सएप ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक नए साल 2020 की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया में 100 अरब व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं।
हैरान करने वाली यह है कि 100 अरब में से 20 अरब मैसेज केवल भारत से भेजे गए हैं। बता दें कि व्हाट्सएप के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा मैसेज भेजे जाना का रिकॉर्ड बन गया है। दुनियाभर से भेजे गए मैसेज में 12 अरब तस्वीरें हैं। व्हाट्सएप की रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी मैसेज 31 दिसंबर की शाम को भेजे गए हैं। बता दें कि भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ के पार जा चुकी है।
नए साल में व्हाट्सएप पर दिखेंगे विज्ञापन
व्हाट्सएप पर विज्ञापन की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। इसकी चर्चा 2018 से ही है। व्हाट्सएप पर विज्ञापन स्टेटस सेक्शन में ठीक उसी तरह दिखाए जाएंगे जिस तरह फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिखाए जाते हैं। विज्ञापन का फॉर्मेट वीडियो और फोटो हो सकता है। व्हाट्सएप पर आने वाला विज्ञापन फेसबुक के विज्ञापन प्रोग्राम का ही हिस्सा होगा। व्हाट्सएप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मैट इडिमा ने इसकी पुष्टि भी की थी।