सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   free cyber security course by government i4c certificate course online

सरकार का फ्री Cyber Security Course: सिर्फ ढाई घंटे में सीखें ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके, मिलेगा सर्टिफिकेट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 27 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Free Cyber Security Course: डिजिटल दुनिया में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के बीच भारत सरकार लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए एक फ्री ऑनलाइन Cyber Security Course लेकर आई है। यह कोर्स करीब 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकता है और इसे खत्म करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें रोजमर्रा के ऑनलाइन स्कैम्स से बचने के आसान तरीके सिखाए जाएंगे।

free cyber security course by government i4c certificate course online
I4C ने लॉन्च किया साइबर कोर्स - फोटो : X/i4c
विज्ञापन

विस्तार

आज के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले जहां लोग सिर्फ फर्जी ईमेल या नकली वेबसाइट्स से डरते थे, वहीं अब साइबर अपराधी नए-नए हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कभी KYC अपडेट के नाम पर लिंक भेजे जाते हैं, तो कभी बैंक अधिकारी बनकर कॉल की जाती है। नौकरी के नकली ऑफर्स, फेक WhatsApp मैसेज और क्रेडिट कार्ड अपग्रेड जैसे झांसे देकर लोगों की बैंक डिटेल्स और OTP हासिल करने की कोशिश की जाती है।


कई बार लोग कुछ ही मिनटों में अपनी पूरी जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। ऐसे बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने लोगों को डिजिटल रूप से जागरूक बनाने के लिए एक खास पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के तहत तैयार किया गया है यह कोर्स
यह फ्री Cyber Security Course गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले  इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (Indian Cyber Crime Coordination Centre) यानी I4C द्वारा तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रहना सिखाना है।
विज्ञापन
Trending Videos




सरकारी विभाग का कहना है कि आज साइबर अपराधी लगातार अपने तरीके बदल रहे हैं। ऐसे में सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि लोगों की जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा बन सकती है। इसी सोच के साथ यह कोर्स डिजाइन किया गया है।

हर वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध
I4C की पहल सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स तक सीमित नहीं है। यह कोर्स स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों, सरकारी कर्मचारियों और सीनियर सिटिजन्स समेत हर उस व्यक्ति के लिए तैयार किया गया है, जो इंटरनेट और डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़ें: क्या कर्मचारियों से भी महंगा पड़ने लगा है AI? माइक्रोसॉफ्ट-उबर की कहानी खोल देगी आपकी आंखें

CyberDost के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है और इसे घर बैठे आसानी से पूरा किया जा सकता है।

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाएगा?
  • इस कोर्स में रोजमर्रा की डिजिटल लाइफ से जुड़ी कई जरूरी चीजों को शामिल किया गया है। इसमें यूजर्स को बताया जाएगा कि अपना पर्सनल डेटा कैसे सुरक्षित रखें, फेक लिंक और संदिग्ध मैसेज को कैसे पहचानें और स्कैम कॉल्स से खुद को कैसे बचाएं।
  • इसके अलावा सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल, डिजिटल पेमेंट्स के दौरान सावधानियां, बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके और पहचान चोरी जैसे मामलों को समझने पर भी फोकस किया गया है।
  • सरकार का मानना है कि अगर लोग छोटी-छोटी ऑनलाइन चालबाजियों को समय रहते पहचानना सीख जाएं, तो बड़े साइबर फ्रॉड को काफी हद तक रोका जा सकता है।

सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा कोर्स
  • इस Cyber Security Course की अवधि करीब ढाई घंटे रखी गई है। यानी लोग कम समय में जरूरी साइबर सुरक्षा स्किल्स सीख सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसे वे अपने प्रोफाइल या रिज्यूमे में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे खुद साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed