सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   X Starts Penalising Accounts Reposting Stolen Viral Videos And Memes

X की नई पॉलिसी: दूसरों का वायरल कंटेंट रीपोस्ट करने वालों को अब नहीं मिलेगा मोनेटाइजेशन का फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 25 May 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

X Monetisation Rules: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने 'कॉपी-पेस्ट' करके पैसे कमाने वाले अकाउंट्स पर बड़ा एक्शन लिया है। नए अपडेट के बाद, अब दूसरों के वायरल वीडियो या मीम्स चुराकर अपलोड करने वाले पेज की कमाई और रीच घटा दी जाएगी। इसके बजाय, उन वीडियो के व्यूज और कमाई का सीधा फायदा असली क्रिएटर यानी वे जिसने हकीकत में वीडियो बनाया है, उसी को मिलेगा। इस कदम का मुख्य मकसद ओरिजिनल कंटेंट बनाने वालों को बढ़ावा देना और प्लेटफॉर्म पर चलने वाली कंटेंट चोरी को हमेशा के लिए खत्म करना है।
 

X Starts Penalising Accounts Reposting Stolen Viral Videos And Memes
एक्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने एक नया और सख्त नियम लागू किया है। इसका उद्देश्य दूसरों के वायरल वीडियो और मीम्स को चुराकर अपने पेज पर अपलोड करने वाले अकाउंट्स पर नकेल कसना है। प्लेटफॉर्म का कहना है कि अब से वायरल कंटेंट के व्यूज और उनसे होने वाली कमाई का अधिकांश हिस्सा उस असली क्रिएटर को ही मिलेगा, जिसने मूल रूप से वह वीडियो बनाया था, न कि उसे दोबारा पोस्ट करने वाले अकाउंट्स को।


क्या था पूरा मामला?

अगर आप X का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि एक ही वायरल वीडियो या मीम देखते ही देखते कई अलग-अलग बड़े अकाउंट्स पर नजर आने लगता है। अक्सर ऐसा होता है कि कोई छोटा क्रिएटर बहुत मेहनत से कोई मजेदार वीडियो बनाता है। लेकिन उसके पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों के भीतर, बड़े रीपोस्ट अकाउंट्स उस वीडियो को डाउनलोड करके अपने पेज पर डाल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि इन बड़े अकाउंट्स के पास फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा होती है, इसलिए वे असली क्रिएटर से कहीं ज्यादा व्यूज बटोर लेते हैं। इसका सीधा फायदा उन्हें X के मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के जरिए मोटी कमाई के रूप में मिलता है। जबकि असली क्रिएटर को न तो पहचान मिलती है और न ही उसका हक। सोशल मीडिया की दुनिया में इस बढ़ते चलन को ही लोग कॉपीकैट इकॉनमी कहने लगे थे। जहां असली मेहनत किसी और की होती है और मुनाफा कोई और ले जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos


X ने अब क्या कदम उठाया है?

X ने इस समस्या से निपटने के लिए अपने सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी से जुड़े निकिता बियर के अनुसार, X ने उन बड़े अकाउंट्स की पहचान कर ली है जो सॉफ्टवेयर या ऑटोमैटिक टूल्स का इस्तेमाल करके छोटे क्रिएटर्स के वीडियो को चोरी-छिपे अपने पेज पर अपलोड कर रहे थे।




इस कंटेंट चोरी को रोकने के लिए X ने अपने एल्गोरिदम को इस तरह अपडेट किया है कि अब सिस्टम चुराए गए वीडियो की तुरंत पहचान कर लेगा। इस बदलाव के बाद, अगर कोई बड़ा अकाउंट किसी का वीडियो कॉपी करके डालता है तो उस वीडियो से मिलने वाले अधिकांश इंप्रेशन और उससे होने वाली कमाई सीधे असली क्रिएटर के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस कदम का सीधा असर उन पेजेस पर पड़ेगा जो केवल दूसरों का कंटेंट कॉपी-पेस्ट करके अपनी दुकान चला रहे थे, क्योंकि अब उनकी रीच और कमाई में भारी गिरावट आएगी।


क्या अब दूसरों के वीडियो पर रिएक्शन नहीं दे सकते?

X ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका लक्ष्य केवल कंटेंट की चोरी रोकना है, न कि चर्चा या प्रतिक्रियाओं को बंद करना। आप अभी भी दूसरों के वीडियो पर अपनी राय या रिएक्शन दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म के जरिए तय किए गए सही तरीके का पालन करना होगा।

अब किसी वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए उसे डाउनलोड करके दोबारा अपने अकाउंट से अपलोड करने के बजाय, आपको शेयर वीडियो या कोट फीचर का उपयोग करना होगा। अगर आप वीडियो को कोट करके उसमें कोई उपयोगी जानकारी, विश्लेषण या अपना नजरिया जोड़ते हैं तो आपको भी पोस्ट की पहुंच के आधार पर कुछ इंप्रेशन मिल सकते हैं। हालांकि, इस व्यवस्था में भी वीडियो के व्यूज और कमाई का मुख्य हिस्सा उस असली क्रिएटर के पास ही जाएगा, जिसने उसे सबसे पहले प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था।


एक तकनीकी खामी को भी सुधारा जा रहा है

यूजर्स ने X को बताया था कि 'शेयर वीडियो' फीचर में एक दिक्कत है। जब वे 280 कैरेक्टर (अक्षरों) से ज्यादा लंबा पोस्ट लिखते हैं तो वीडियो दिखने के बजाय वह एक साधारण लिंक में बदल जाता है। निकिता बियर ने माना है कि यह सिस्टम का एक बग है और कंपनी इसे ठीक करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed