Viral Video: ट्रेन में खीरा बेच रहा था शख्स, जेब से निकला iPhone तो यात्रियों की खुली रह गई आंखें
ट्रेन में खीरा बेचने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी जेब से iPhone निकालता है और दावा करता है कि उसने यह फोन अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है। इसके बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में हुआ दिलचस्प वाकया
वायरल वीडियो में एक पैसेंजर ट्रेन के अंदर काफी भीड़ दिखाई देती है। इसी दौरान एक व्यक्ति डिब्बे में घूम-घूमकर खीरा बेच रहा होता है। तभी वीडियो बना रहा एक यात्री उसे आवाज देकर बुलाता है और उसका मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहता है।बिना किसी हिचकिचाहट के खीरा विक्रेता अपनी जेब से फोन निकालकर उसे थमा देता है। जैसे ही कैमरा फोन पर जाता है, उस पर Apple का लोगो दिखाई देता है। यह देखकर आसपास बैठे लोग भी चौंक जाते हैं।
यह भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा 2026 से पहले Airtel की खास तैयारी: ओडिशा में 1,500 से ज्यादा नए 5G टावर, ₹399 में अनलिमिटेड 5G
'खीरा बेचकर खरीदा है iPhone'
वीडियो में जब उस व्यक्ति से पूछा जाता है कि उसने इतना महंगा फोन कैसे खरीदा, तो वह जवाब देता है कि उसने खीरा बेचकर कमाई गई रकम से यह iPhone खरीदा है। उसके इस जवाब के बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति भी हैरानी जताता हैसोशल मीडिया पर आईं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर @Zeeshan75460423 नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को मिल जाता है, अब तो खीरा बेचने का मन कर रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि यह एपल का iPhone 16 है।ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को नहीं मिल जाता।
— Zeeshan waris (@Zeeshan75460423) July 13, 2026
पहली नज़र में तो मैं भी धोखा खा गया कि भाई के पास iPhone 16 कहाँ से आ गया
अब मैं भी सोच रहा हूँ यही ट्रेन में खीरा बेचने का काम शुरू कर दूं pic.twitter.com/o32r65CP5m
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स का कहना है कि iPhone अब सिर्फ एक मोबाइल फोन नहीं, बल्कि लोगों की पसंद और शौक का प्रतीक भी बन चुका है। वहीं कई लोगों ने लिखा कि किसी व्यक्ति के पेशे को देखकर उसकी आर्थिक स्थिति का अनुमान नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: OpenAI ला सकती है अपना पहला एआई डिवाइस, बिना स्क्रीन वाला स्पीकर बनेगा आपका स्मार्ट एआई साथी
एक यूजर ने टिप्पणी की कि हर व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई से अपनी पसंद की चीज खरीदने का पूरा अधिकार है। वहीं दूसरे ने कहा कि छोटे कारोबार करने वाले कई लोग भी अच्छी कमाई कर लेते हैं।