फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Meta Removes Instagram's Muse Image AI Tool

हफ्ते भर भी नहीं टिक पाया मेटा का Muse Image AI टूल: लॉन्च के चौथे दिन ही हटाना पड़ा फीचर, क्यों आई यह नौबत?

Sat, 11 Jul 2026 05:17 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sat, 11 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

Meta Muse Image: मेटा ने इंस्टाग्राम पर लॉन्च के महज चार दिन बाद ही अपने नए Muse Image AI टूल को हटा दिया है, लेकिन आखिर लॉन्चिंग के तुरंत बाद ऐसी क्या नौबत आ गई कि मेटा को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा? जानिए प्राइवेसी, सुरक्षा और डिजिटल क्लोनिंग से जुड़े इस मामले के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Meta Removes Instagram's Muse Image AI Tool
इंस्टाग्राम ने हटाया म्यूज इमेज फीचर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Instagram AI Feature: मेटा ने आठ जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम के लिए म्यूज इमेज नाम का एक एआई फीचर लॉन्च किया था। जिसका उद्देश्य क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना था। इसकी मदद से कोई भी यूजर किसी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम लिखकर उसकी तस्वीरों से नई AI इमेज तैयार कर सकता था। इसके लिए यूजर को केवल प्रॉम्प्ट में उस अकाउंट का नाम यानी यूजरनेमलिखना होता था, और एआई उस प्रोफाइल की तस्वीरों के आधार पर एक बिल्कुल नया डिजिटल रूप तैयार कर देता था।
विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ विवाद?
फीचर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। यूजर्स का कहना था कि उनकी परमिशन के बिना तस्वीरों को एआई मॉडल में इस्तेमाल करना प्राइवेसी के खिलाफ है।कई लोगों ने आशंका जताई कि इस फीचर का इस्तेमाल करके किसी की फर्जी AI इमेज बनाई जा सकती है, जिससे पहचान के दुरुपयोग और डिजिटल धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता  है। यानी की इससे डीपफेक जैसे मामले भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


हॉलीवुड से भी उठा विरोध
इस फीचर से केवल आम यूजर्स को ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के दिग्गजों को भी समस्या थी। मशहूर टैलेंट एजेंसी CAA, जो टॉम क्रूज और जेंडाया जैसे कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है, ने भी इस फीचर पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति की तस्वीरों का AI के लिए उपयोग उसकी स्पष्ट सहमति के बिना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Meta ने क्या कहा?
जब विवाद बढ़ने लगा, तो मेटा ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि म्यूज इमेज फीचर को बंद कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस टूल का उद्देश्य यूजर्स को एक नया क्रिएटिव AI अनुभव देना था, लेकिन संभावित गलत इस्तेमाल और मिले फीडबैक को देखते हुए इसे हटाने का फैसला लिया गया।


क्या बदलाव हुआ है?
अब अगर कोई यूजर मेटा एआई में किसी इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके AI इमेज बनाने की कोशिश करेगा, तो चैटबॉट ऐसा करने से इंकार कर देगा। इसके अलावा, प्राइवेट अकाउंट्स और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स पहले से ही इस फीचर के दायरे से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed