{"_id":"6a50eb6ea6b36eb8b0048d40","slug":"trai-new-guidelines-call-blocking-1600-and-140-series-dnd-truecaller-spam-stats-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पैम कॉल्स पर TRAI का नया फरमान: 1600 सीरीज के नंबर नहीं होंगे ब्लॉक, 140 वाले कॉल्स के लिए भी बदले नियम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
स्पैम कॉल्स पर TRAI का नया फरमान: 1600 सीरीज के नंबर नहीं होंगे ब्लॉक, 140 वाले कॉल्स के लिए भी बदले नियम
Fri, 10 Jul 2026 06:24 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:24 PM IST
सार
अगर आप 1600 या 140 सीरीज से आने वाली कॉल को स्पैम मानकर ब्लॉक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। TRAI ने साफ किया है कि 1600 सीरीज की कॉल किसी भी एप से ब्लॉक नहीं की जा सकती, जबकि 140 सीरीज की प्रचार कॉल केवल DND रजिस्ट्री के जरिए ही रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI
- फोटो : trai.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके फोन पर 1600 या 140 सीरीज से कॉल आती है और आप उसे किसी एप के जरिए स्पैम या फ्रॉड बताकर ब्लॉक करना चाहते हैं, तो ऐसा अब संभव नहीं होगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों नंबर सीरीज के लिए अलग-अलग नियम लागू हैं और किसी भी एप को इन्हें अपनी मर्जी से टैग या फिल्टर करने की अनुमति नहीं है।
उन्होंने कुछ गंभीर आंकड़े साझा करते हुए कहा:
नए दिशानिर्देशों के बाद, अब ग्राहकों के लिए इन विशेष नंबरों को स्पैम करार देना या थर्ड-पार्टी एप्स के जरिए रोकना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
क्यों नहीं ब्लॉक होंगे 1600 सीरीज वाले नंबर?
-
TRAI के मुताबिक, 1600 सीरीज के नंबर आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि बैंकों, बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी विभागों जैसी विनियमित संस्थाओं की सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल के लिए तय किए गए हैं।
विज्ञापन -
इनमें RBI, SEBI, IRDAI और PFRDA के दायरे में आने वाली संस्थाएं अपने मौजूदा ग्राहकों से संपर्क करती हैं। इसके अलावा सरकार भी नागरिकों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए इसी नंबर सीरीज का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन विज्ञापन - TRAI ने कहा कि टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन (TCCCPR) के तहत 1600 सीरीज से आने वाली कॉल को किसी भी ऐप द्वारा टैग, फ़िल्टर या ब्लॉक करने की अनुमति नहीं है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग इन कॉल पर भरोसा कर सकें और जरूरी सूचनाएं उनसे छूट न जाएं।
140 सीरीज के लिए क्या हैं नए नियम?
- दूसरी ओर, 140 नंबर सीरीज का इस्तेमाल पंजीकृत टेलीमार्केटर्स द्वारा प्रमोशनल कॉल्स के लिए किया जाता है। ट्राई ने साफ किया है कि इन कॉल्स को भी किसी थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए टैग या फिल्टर नहीं किया जा सकता।
- अगर आप इन प्रमोशनल कॉल्स से बचना चाहते हैं, तो इसका एकमात्र वैध तरीका 'डू नॉट डिस्टर्ब' (DND) रजिस्ट्री है। आप ट्राई के DND एप या अन्य आधिकारिक माध्यमों से अपनी प्राथमिकताएं सेट कर सकते हैं।
- अगर आपने DND में किसी विशेष सेक्टर (जैसे रियल एस्टेट या फाइनेंस) को ब्लॉक किया है, तो उस सेक्टर की कोई भी 140 सीरीज वाली कॉल आप तक नहीं पहुंचेगी। ट्राई का मानना है कि ऐप्स द्वारा की जाने वाली टैगिंग से उन ग्राहकों में भ्रम पैदा हो सकता है, जिन्होंने DND पर कुछ सेक्टर्स की कॉल्स की अनुमति दे रखी है।
ट्रूकॉलर के चौंकाने वाले आंकड़े
ट्राई का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में भारी झुंझलाहट है। ट्रूकॉलर (Truecaller) के सीईओ रिशित झुनझुनवाला ने बताया कि 140 और 1600 सीरीज से रोजाना 5.1 करोड़ कॉल्स को लोग बिना उठाए छोड़ देते हैं।उन्होंने कुछ गंभीर आंकड़े साझा करते हुए कहा:
- अक्टूबर 2025 के बाद से 1600 सीरीज (जो केवल सर्विस कॉल्स के लिए है) की कॉल्स को ब्लॉक करने की दर तीन गुना (208%) बढ़ गई है।
- पिछले 8 महीनों में यूज़र्स ने मैन्युअल रूप से 7.4 करोड़ बार इन नंबरों को ब्लॉक किया है।
- वर्तमान में, ट्रूकॉलर यूज़र्स हर दिन 140 सीरीज की 4 लाख और 1600 सीरीज की 1.25 लाख कॉल्स को ब्लॉक कर रहे हैं।
नए दिशानिर्देशों के बाद, अब ग्राहकों के लिए इन विशेष नंबरों को स्पैम करार देना या थर्ड-पार्टी एप्स के जरिए रोकना संभव नहीं होगा।