फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   OpenAI shutting down ChatGPT Atlas; AI browser features now integrated into ChatGPT Work

ChatGPT Atlas: एक साल तक भी नहीं चला चैटजीपीटी का वेब ब्राउजर, जानिए क्यों आई बंद करने की नौबत

Fri, 10 Jul 2026 01:37 PM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 10 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

ChatGPT Atlas: ओपनएआई ने अपने स्टैंडअलाने एआई वेब ब्राउजर चैटजीपीटी एटलस को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी अब एटलस की प्रमुख सुविधाओं काे चैटजीपीटी के दूसरे प्रोडक्ट्स में शामिल कर रही है, जिससे यूजर्स को अलग ब्राउजर की बजाय एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक स्मार्ट और एजेंट आधारित अनुभव मिल सके। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?  

विज्ञापन
OpenAI shutting down ChatGPT Atlas; AI browser features now integrated into ChatGPT Work
नौ अगस्त को बंद हो जाएगा चैटजीपीटी एटलस - फोटो : chatgpt.com

विस्तार

ChatGPT Atlas Browser: ओपनएआई ने चैटजीपीटी एटलस ब्राउजर को कई बड़े दावों के साथ पेश किया, लेकिन अब उसे बंद करने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। टीम के मेंबर जैमस सन ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इस बड़े फैसले को दुनिया को बताया। सन ने साफ किया कि अगस्त 2026 को एटलस ब्राउजर पूरी तरह बंद हो जाएगा, हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इससे तकनीक खत्म हो जाएगी। बल्कि एटलस के उपयोगकर्ताओं से मिले अनुभवों और इसकी एआई क्षमताओं को अब OpenAI के अन्य लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में हमेशा के लिए मर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

Atlas कब बंद होगा ?
  • ओपनएआई के प्रोडक्ट स्टाफ मेंबर जेम्स सन के अनुसार एटलस को नौ अगस्त को बंद बंद किया जाएगा, यानी की करीब एक महीने बाद इसे बंद करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी आने वाले दिनों में एप और ईमेल के जरिए यूजर्स को विस्तृत जानकारी देगी।
  • विज्ञापन
  • जेम्स सन ने कहा कि एटलस यूजर्स से मिली सीख के आधार पर कंपनी अब नई AI ब्राउजिंग सुविधाओं को दूसरे प्रोडक्ट्स में ला रही है, ताकि वेब पर काम करना और भी बेहतर बनाया जा सके।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
एटलस  की शुरुआत कब हुई थी?
  • चैटजीपीटी एटलस को 21 अक्तूबर को लॉन्च किया गया था। यह ओपनएआई का पहला वेब ब्राउजर था, जिसमें चैटजीवीटी को पूरे ब्राउजिंग अनुभव के साथ गहराई से जोड़ा गया था।
  • एटलस शुरुआत में केवल macOS पर उपलब्ध था। इसमें एजेंट मोड का प्रीव्यू प्लस, प्रो और बिजनेस यूजर्स के लिए जारी किया गया था, जिससे ChatGPT रिसर्च, प्लानिंग और बुकिंग जैसे कार्य कर सकता था। हालांकि विंडो, iOS और एंड्रॉयड वर्जन्स की घोषणा भी की गई थी, लेकिन उन्हें कभी जारी नहीं किया गया।

एटलस की जगह क्या आएगा?
ओपेनएआई ने एटलस को बंद करने के साथ ही अपने सबसे नए GPT-5.6 मॉडल और ब्राउजर टीम के तीन बड़े अपडेट्स जारी कर दिए हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से ChatGPT Work के नाम से जाना जाएगा। इनके बारे में नीचे जिक्र किया गया है...
  • इन-एप ब्राउजर वाला डेस्कटॉप एप: नए ChatGPT डेस्कटॉप एप्लिकेशन के भीतर अब एक पूरी तरह चालू इन-एप ब्राउजर दे दिया गया है।
  • क्लाउड-बेस्ड वर्क मोड: chatgpt.com और मोबाइल एप्स पर एक नया वर्क मोड जोड़ा गया है। इसमें एआई एजेंट की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला क्लाउड-बेस्ड ब्राउजर काम करेगा।
  • गूगल क्रोम के लिए साइड चैट एक्सटेंशन: इसके बाद कंपनी अब तक सबसे शानदार क्रोम एक्सटेंशन लेकर आई है। इसके जरिए यूजर के पूरे ब्राउजिंग सेशन, हाइलाइट किए गए टेक्स्ट, और टैब्स को कंट्रोल करने के साथ-साथ लोकल फाइल सिस्टम और इंस्टॉल प्लगइन्स का एक्सेस सीधे ChatGPT और Codex को मिल जाएगा। इस एक्सटेंशन पर शुरू होने वाले टास्क सीधे आपके डेस्कटॉप एप से सिंक हो जाएंगे।

एटलस को कैसे बनाया गया था?
आपको बता दें कि एटलस को OpenAI की कस्टम OWL (OpenAI's Web Layer) आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया था। इसमें क्रोमियम ब्राउजर इंजन को मुख्य एप्लिकेशन से अलग आइसोलेटेड प्रोसेस में रखा गया था। इससे तेज स्टार्टअप, नेटिव macOS इंटरफेस और बेहतर स्थिरता जैसे फायदे मिले।


यह बदलाव क्यों किया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि ओपनएआई अब अलग-अलग एप बनाने की बजाय अपनी एआई शक्तिओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहा है। जिससे यूजर्स को ज्यादा इधर-उधर भटकना न पड़े। इससे यूजर को अलग ब्राउजर को इंस्टॉल करने की जरूरत भी कम होगी और चैटजीपीटी के भीतर ही ब्राउंजिंग, रिसर्च, कोडिंग और अन्य AI टूल्स का एकीकृत अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed