{"_id":"69ad10eba879e7ff8b0bb52e","slug":"youtube-testing-direct-message-feature-again-after-2019-tech-news-hindi-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"YouTube: यूट्यूब में फिर लौट सकता है 'डायरेक्ट मैसेज' फीचर, बंद होने के 5 साल बाद शुरू हुई नई टेस्टिंग","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
YouTube: यूट्यूब में फिर लौट सकता है 'डायरेक्ट मैसेज' फीचर, बंद होने के 5 साल बाद शुरू हुई नई टेस्टिंग
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Yotube Direct Message: वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। साल 2019 में बंद किए गए इस फीचर को नए अवतार में वापस लाया जा रहा है। कंपनी सीमित यूजर्स के बीच इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।
YouTube
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म्स में से एक YouTube एक बार फिर डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ चुनिंदा यूजर्स को एप में नया मैसेजिंग इंटरफेस दिखाई दिया है, जिससे वे सीधे दूसरे यूजर्स को मैसेज भेज सकते हैं और वीडियो शेयर कर सकते हैं। यह फीचर फिलहाल सीमित स्तर पर टेस्ट किया जा रहा है और अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
2019 में क्यों बंद गया था YouTube मैसेजिंग फीचर?
YouTube ने पहले भी अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेजिंग फीचर दिया था, जिसके जरिए यूजर्स निजी तौर पर वीडियो शेयर कर सकते थे और छोटे मैसेज भेज सकते थे। लेकिन 2019 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया था। उस समय YouTube का कहना था कि ज्यादातर लोग वीडियो शेयर करने और बातचीत करने के लिए अन्य मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इस फीचर का उपयोग कम हो गया था।
नए फीचर में क्या बदल सकता है?
नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, YouTube एक अपडेटेड मैसेजिंग सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें यूजर्स एप के भीतर ही दोस्तों को वीडियो भेज सकेंगे और चैट कर सकेंगे, यानी वीडियो शेयर करने के लिए किसी दूसरे एप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह फीचर यूजर्स को वीडियो पर चर्चा करने, सुझाव साझा करने और कंटेंट देखते समय दोस्तों से सीधे बातचीत करने की सुविधा दे सकता है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फीचर फिलहाल केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह समझना है कि लोग इस टूल का कैसे उपयोग करते हैं और क्या इससे प्लेटफॉर्म पर यूजर एंगेजमेंट बढ़ता है।
YouTube क्यों वापस ला रहा है DM फीचर?
सोशल मीडिया इंडस्ट्री में फिलहाल प्राइवेट मैसेजिंग और कंटेंट शेयरिंग पर खास जोर दिया जा रहा है। जब यूजर्स एप के अंदर ही दोस्तों के साथ कंटेंट साझा करते हैं, तो वे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताते हैं। यही कारण है कि YouTube भी इस फीचर को फिर से शुरू करने पर विचार कर सकता है।
ऐसे में अगर YouTube यह फीचर पूरी तरह लॉन्च करता है, तो यह यूजर्स को एप के भीतर ही बातचीत और वीडियो शेयरिंग का नया विकल्प दे सकता है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके वैश्विक लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X