सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming and Registration Details

AI Impact Summit 2026: क्या है वेन्यू, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, देनी पड़ेगी एंट्री फीस? जानिए सभी सवालों के जवाब

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस वैश्विक आयोजन में एआई के भविष्य, सुरक्षा और इनोवेशन पर चर्चा होगी। अगर आप भी इस समिट में जाना चाहते हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन, वेन्यू, समय और मेट्रो की जानकारी जान लें।

AI Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming and Registration Details
एआई इम्पैक्ट समिट-2026 (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर की राजनीतिक हस्तियां, अधिकारी, टेक कंपनियों के प्रमुख, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस समिट 100 से ज्यादा देश और 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसी वजह से इसे एआई से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन माना जा रहा है। यहां हम आपको इस समिट की वेन्यू, दिन, समय और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारियां बताने वाले हैं।

Trending Videos

एआई इंपैक्ट समिट 2026 का क्या है उद्देश्य?

एआई इंपैक्ट समिट (2026) भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। इस समिट का मुख्य लक्ष्य कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई के प्रभाव को बढ़ाना और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसमें दुनिया भर के नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। 

बता दें कि भारत से पहले यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया और फ्रांस जैसे देश एआई समिट का आयोजन कर चुके हैं। एआई इम्पैक्ट समिट के जरिए भारत ग्लोबल साउथ का नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां हो रहा है आयोजन, क्या है समय?

तारीख: 16 फरवरी से 20 फरवरी, 2026
समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
स्थान: भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली। इसके अलावा कुछ सत्र 'सुषमा स्वराज भवन' और 'अंबेडकर भवन' में भी होंगे। आम जनता के लिए 'एआई इम्पैक्ट एक्सपो' 17 फरवरी से खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: मेहमानों के लिए शुरू हुई खास UPI सर्विस, बिना बैंक खाते-फोन नंबर के होगा पेमेंट

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इस समिट में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराते ही QR कोड के रूप में पास जनरेट होगा, जिसे आपको सेव करके रखना होगा। अच्छी बात यह है कि यह रजिस्ट्रेशन फिलहाल पूरी तरह मुफ्त है। जानिए रजिस्ट्रेशन की  प्रक्रिया:
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाएं।
  • यहां 'Register as Delegate' विकल्प चुनें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे: नाम, ईमेल, जन्म तिथि, व्हाट्सएप नंबर और प्रोफेशनल डिटेल्स भरें।
  • आईडी के लिए अपनी स्पष्ट फोटो अपलोड करें।
  • OTP के जरिए ईमेल वेरिफिकेशन पूरा करें
रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी होने के बाद आपको एक कंफर्मेशन ईमेल और QR कोड मिलेगा। समिट में प्रवेश के लिए यह QR कोड और एक वैध सरकारी फोटो आईडी साथ में रखना न भूलें।

यह भी पढ़ें: एआई इम्पैक्ट समिट में बोले टेक लीडर्स: एआई से डरें नहीं, इसे अपनाएं, 3 महीने में जरूर सीखें 3 स्किल्स

प्रवेश के नियम (Entry Rules)

जरूरी दस्तावेज:  गेट से एंट्री के लिए आपको अपना QR कोड और ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार, पैन या पासपोर्ट) दिखाना होगा।

इन गेट से होगी एंट्री: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक गेट नंबर- 4 से एंट्री होगी। इसके बाद आने वाले गेट नंबर- 7 से एंट्री कर सकते हैं।

मेट्रो से आने वाले: अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो गेट नंबर 10 से प्रवेश करें। भारत मंडपम से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है।

पार्किंग: वेन्यू पर पार्किंग सीमित है। पार्किंग की व्यवस्था पुराना किला, दिल्ली चिड़ियाघर और जेएलएन स्टेडियम में की गई है। वेन्यू तक पहुंचने के लिए यहां शटल की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed