सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Power: Turn Your Smartphone into Personal Assistant, these Apps Organize Your Life.

AI Apps: अब स्मार्टफोन को बनाएं अपना पर्सनल असिस्टेंट, जानें कैसे ये एप्स आपकी जिंदगी को बना देंगे ऑर्गेनाइज्ड

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 08 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Best productivity apps android: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या सोशल मीडिया के लिए नहीं, बल्कि हमारी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का बड़ा टूल बन चुका है। अगर सही एप्स का इस्तेमाल किया जाए तो रोजमर्रा के काम ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो सकते हैं। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे एप मौजूद हैं जो टास्क मैनेजमेंट, नोट्स, प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट में मदद करते हैं। यहां हम आपको ऐसे उपयोगी एप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी जिंदगी को ज्यादा आसान बना सकते हैं।
 

AI Power: Turn Your Smartphone into Personal Assistant, these Apps Organize Your Life.
मोबाइल एप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

आज लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है, लेकिन बहुत से लोग इसकी असली क्षमता का उपयोग नहीं कर पाते। सही एप्स की मदद से आप अपने कामों की योजना बना सकते हैं, नोट्स सेव कर सकते हैं, समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और अपने लक्ष्य पर फोकस रख सकते हैं। एंड्रॉयड पर कई एप्स उपलब्ध हैं जो आपकी डेली लाइफ मैनेजमेंट को आसान बना सकते हैं।
Trending Videos


1. टिकटैक: फोकस करने में करेगा मदद
यह सिर्फ एक टू-डू लिस्ट एप नहीं है। इसमें पोमोडोरो टाइमर (Pomodoro Timer) मिलता है जो आपको 25 मिनट काम और 5 मिनट ब्रेक पर फोकस करना सिखाता है। खासियत की बात करें तो ये आपकी रोजमर्रा की जिंदगी की अच्छी आदतों (जैसे पानी पीना या मेडिटेशन) को ट्रैक करता है और आपको अनुशासित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. मोशन: आपका पर्सनल एआई मैनेजर
अगर आप बहुत व्यस्त रहते हैं, तो मोशन आपके लिए है। यह एप एआई का इस्तेमाल करके आपके कैलेंडर को खुद मैनेज करता है। इसकी खासियत है कि यह आपकी मीटिंग्स और डेडलाइन्स को देखकर खुद तय करता है कि कौन सा काम कब करना है। सबसे अच्छी बात है यह आपके वर्किंग आवर्स को ध्यान में रखता है और शाम 6 बजे के बाद आपको परेशान नहीं करता।

3. गूगल कीप: विचारों की डायरी
नोट्स बनाने के लिए इससे सरल और पावरफुल एप खोजना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इसमें आप बस बोलकर अपना विचार बताएं, यह उसे टेक्स्ट में बदल देगा। इसकी लोकेशन आधारित रिमाइंडर सुविधा बहुत खास है; जैसे ही आप मार्केट पहुंचेंगे, यह आपको आपकी शॉपिंग लिस्ट याद दिला देगा।

4. नोशन: सब कुछ एक ही जगह (All-in-One)
प्रोजेक्ट प्लानिंग हो या पर्सनल डायरी, नोशन में सब कुछ ब्लॉक के रूप में स्टोर होता है। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपना खुद का डिजिटल सिस्टम (Database) तैयार कर सकते हैं। यह फोटो, वीडियो और टेक्स्ट को बहुत खूबसूरती से व्यवस्थित करता है।

5. टूडोइस्ट: बोलिए और टास्क तैयार
इसका नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग फीचर इसे सबसे अलग बनाता है। इसमें आपको टाइप करने की जरूरत नहीं, बस बोलें कल सुबह 10 बजे मीटिंग है और यह अपने आप तारीख और समय सेट कर लेगा। इसमें अब एआई वॉइस एंट्री की सुविधा भी जुड़ गई है।

कैसे करें शुरुआत?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक साथ सभी एप्स डाउनलोड करने के बजाय, पहले किसी एक एप (जैसे गूगल कीप) से शुरुआत करें। जब आप उसके साथ तालमेल बिठा लें, तब अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरे एप्स पर शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed