{"_id":"69ae5a27989c651acc030721","slug":"india-dth-subscribers-decline-december-2025-quarter-iptv-growth-report-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DTH Report: भारत में घट रहा डीटीएच यूजर्स का आधार, दिसंबर 2025 तिमाही में 12.4% गिरावट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
DTH Report: भारत में घट रहा डीटीएच यूजर्स का आधार, दिसंबर 2025 तिमाही में 12.4% गिरावट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत में DTH सेवाओं का उपयोग लगातार कम हो रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 तिमाही में सक्रिय DTH ग्राहकों की संख्या में 12.4% की सालाना गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर IPTV सेवाओं की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।
DTH
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
भारत में डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेक्टर का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। नियामक संस्था टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तिमाही परफॉर्मेंस इंडिकेटर रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2025 तक देश में सक्रिय DTH ग्राहकों की कुल संख्या घटकर लगभग 5 करोड़ (50.99 मिलियन) रह गई।
यह संख्या पिछले साल की तुलना में 12.4% कम है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि टीवी देखने के पारंपरिक तरीकों की जगह अब डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से ले रहे हैं।
चार निजी कंपनियों में सिमटा बाजार
रिपोर्ट के मुताबिक देश में DTH सेवाओं का बाजार मुख्य रूप से चार निजी कंपनियों के बीच केंद्रित है। इनमें सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी Tata Play के पास है, जिसकी हिस्सेदारी करीब 31.08% है। इसके बाद भारती टेलीमीडिया 28.53% हिस्सेदारी के साथ दूसरे, सन डायरेक्ट 21.17% की हिस्सेदारी के साथ तीसरे और डीश टीवी 19.22% की हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: चीन में इस एआई टूल को सीखने 60 साल के बुजुर्ग भी लगा रहे लंबी कतार, जानिए क्यों बढ़ा इसका क्रेज
IPTV सेवाओं की ओर बढ़ रहा रुझान
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन यानी IPTV सेवाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार 70 IPTV ऑपरेटरों ने सेवा देने के लिए सेल्फ-डिक्लेरेशन जमा किया है। IPTV ग्राहकों के मामले में भारती एयरटेल सबसे आगे है, जिसके पास 25,41,406 सक्रिय सब्सक्राइबर हैं।
FM रेडियो के विज्ञापन आय में भी आई गिरावट
रेडियो सेक्टर में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। नियामक को दी गई जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2025 तक देश के 113 शहरों में 31 ऑपरेटरों द्वारा 387 निजी FM चैनल संचालित किए जा रहे थे। दिसंबर तिमाही के दौरान South Asia FM ने मुंबई का अपना FM स्टेशन बंद कर दिया। वहीं, Next Radio Limited ने चेन्नई का लाइसेंस वापस कर दिया। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 तक निजी FM चैनलों की संख्या घटकर 385 रह गई। अब मुंबई में 8 निजी FM चैनल और चेन्नई में 6 निजी FM चैनल संचालित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में AI जॉब्स में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, नई नौकरियों में 31% पद महिलाओं के नाम
निजी FM चैनलों की विज्ञापन आय में भी कमी देखी गई। दिसंबर 2025 तिमाही में 385 FM चैनलों की कुल विज्ञापन आय 419 करोड़ रुपये रही। यह आंकड़ा पिछले साल की समान तिमाही में 388 चैनलों से प्राप्त 500 करोड़ रुपये की तुलना में काफी कम है।
केबल वितरण क्षेत्र की स्थिति
केबल वितरण क्षेत्र में भी कई ऑपरेटर सक्रिय हैं। 31 दिसंबर 2025 तक मंत्रालय के पास 774 मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (MSO) और एक HITS ऑपरेटर पंजीकृत थे। इनमें से 10 MSO और एक HITS ऑपरेटर के पास 10 लाख से अधिक ग्राहकों का आधार था।
देश में कितने हैं पे टीवी चैनल
प्रसारकों द्वारा टैरिफ ऑर्डर (3 मार्च 2017) के तहत दी गई जानकारी के अनुसार भारत में डाउनलिंकिंग के लिए 911 सैटेलाइट टीवी चैनलों को अनुमति मिली हुई है। इनमें से 335 चैनल पे चैनल हैं। इनमें से 335 चैनल पे चैनल हैं, जिनमें 232 चैनल स्टैंडर्ड डेफिनिशन और 103 चैनल हाई डेफिनिशन फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X