OpenClaw: चीन में इस एआई टूल को सीखने 60 साल के बुजुर्ग भी लगा रहे लंबी कतार, जानिए क्यों बढ़ा इसका क्रेज
OpenClaw China: तकनीक की दुनिया में आमतौर पर युवाओं का बोलबाला रहता है, लेकिन चीन में इन दिनों नजारा कुछ अलग है। वहां 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग एक खास एआई (AI) तकनीक सीखने के लिए लंबी कतारों में लगते दिखे, जो उनके रोजमर्रा के कामों को बिना किसी मदद के खुद ही संभाल सकता है।
विस्तार
हाल ही में टेक कंपनी Tencent ने एक सार्वजनिक इवेंट आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। इनमें रिटायर्ड एविएशन इंजीनियर, लाइब्रेरियन और तकनीक में रुचि रखने वाले कई बुजुर्ग शामिल थे, जो एआई एजेंट को सीखना चाहते थे।
क्या है OpenClaw?
OpenClaw एक एडवांस एआई एजेंट है जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लगातार बैकग्राउंड में काम कर सके। इसका मतलब है कि यह सिर्फ आपसे बातें नहीं करेगा, बल्कि आपके कहने पर काम भी करेगा। इस तकनीक को डेवलपर पीटर स्टीनबर्गर ने तैयार किया है। इसकी खासियत यह है कि यह कई डिजिटल काम अपने आप कर सकता है।
यह भी पढ़ें: बिना गोली-बारूद के लड़ी जा रही नई जंग, जानिए परमाणु हमले जितना घातक क्यों है साइबर वॉर?
उदाहरण के तौर पर OpenClaw आपका ईमेल चेक कर सकता है, जरूरी जवाब भेज सकता है, कंप्यूटर के फोल्डर्स की निगरानी कर सकता है, स्क्रिप्ट चला सकता है और जानकारी इकट्ठा कर उपयोगकर्ता को रिपोर्ट दे सकता है। सरल भाषा में समझें तो जहां सामान्य एआई चैटबॉट उपयोगकर्ता के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हैं, वहीं OpenClaw उपयोगकर्ता की ओर से खुद काम भी कर सकता है।
बुजुर्गों में क्यों मची है इसे सीखने की होड़?
हाल ही में चीनी टेक दिग्गज टेंसेंट (Tencent) ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां भारी संख्या में रिटायर्ड एविएशन इंजीनियर और लाइब्रेरियन जैसे बुजुर्ग पहुंचे। उनके लिए यह केवल एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि एक ऐसा डिजिटल साथी है जो उनके मुश्किल तकनीकी कामों को आसान बना सकता है।
The charm of #OpenClaw! 🌟
— Tencent AI (@TencentAI_News) March 6, 2026
Tencent's public setup service event drew in 60+ year-olds incredible enthusiasm! From retired aviation technical engineer to librarian, they’re looking forward to embrace AI agents. Stay curious, stay digital! pic.twitter.com/ln3Us6kmrI
चीन की दिग्गज कंपनियां जैसे Alibaba, Tencent और Baidu अब ऐसे सर्विस पैकेज दे रही हैं, जिनमें उनके तकनीशियन खुद घर जाकर या इवेंट्स में लोगों के कंप्यूटर पर OpenClaw इंस्टॉल करने में मदद करते हैं।
ओपन-सोर्स होने से बढ़ा आकर्षण
इस तकनीक की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह ओपन-सोर्स है। यानी इसका कोड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। इसलिए कोई भी डेवलपर इसे डाउनलोड कर सकता है, इसमें बदलाव कर सकता है या इसके आधार पर नए टूल तैयार कर सकता है। यही वजह है कि दुनिया भर के डेवलपर्स और टेक कंपनियों की इसमें दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X